टीवी मसाला

Anupama Spoiler: अनुपमा से पंगा लेकर गरीबी में दर-दर ठोकरें खाएंगी गुरु मां, लोगों के सामने फैलाएंगी झोली

Anupama 26 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि रोमिल और बरखा के बीच में तीखी बहस बाजी होती है। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में डिंपी का एक अच्छा रूप देखने को मिलता है।

Image

Anupama 26 August Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि रोमिल और बरखा के बीच में तीखी बहस बाजी होती है। वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में डिंपी का एक अच्छा रूप देखने को मिलता है।

Anupama 26 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में सीरियल ने ये रिश्ता क्या कहलाता है को पटकनी देकर पहले नंबर पर गद्दी हथिया ली है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि डिंपी बढ़ते बिजली के बिल को देख चौंक जाती है, जिस पर समर उसे सलाह देता है कि वो घरवालों से माफी मांग ले। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा पाखी को मैरिटल रेप और मानसिक शोषण को लेकर समझाती है।

रोमिल और बरखा की होगी बहस

सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा की शाह हाउस में सभी बीमार पड़ जाते हैं , ऐसे में बा किसी को संभाल नहीं पाती और उसी दौरान डिंपी वहां पहुंच कर सब संभालने लगती है। इस चीज को देख बा डिंपी की तारीफ करती हैं और खुश हो जाती हैं। वहीं दूसरी तरफ देर रात रोमिल और बरखा की झड़प होने लगती है और दोनों आपस में डेक दूसरे को ताने देते हैं। ऐसे में बरखा रोमिल पर हाथ उठाने लगेगी तभी अनुपमा वहां आ जाएगी। अनुपमा बरखा की क्लास लगाते हुए कहती है की अगर ये सब चलता रहा तो अनुज को कुछ सख्त कदम उठाना पड़ेगा।

गुरु मां की हालत होगी खराब

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया की डिंपी बा के हाथ से छीन पानी का ग्लास फेंक देती है। ऐसे में काव्या को गुस्सा आ जाता है और जैसे ही वो डिंपी को सुनाने जा रही होती है, तभी उसका पैर फिसल जाता है। वहीं दूसरी तरफ अनुज और अनुपमा मंदिर के दर्शन बाहर गाड़ी में बैठ के कर रहे होते हैं, तभी वहां एक औरत उनकी कार के आगे आ जाती है। जैसे ही अनुपमा उस औरत का हाल पूछने उसके पास जाती है तो पता चलता है की वो गुरु मां होती है। प्रोमो में गुरु मां की हालत काफी गरीब और बेबस दिखाई गई है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article