साउथ मूवीज

Hanu Man sequel से यश-प्रभास समेत 5 सितारों ने पीछे खींचे अपने हाथ!! नहीं करेंगे कैमियो

Hanu Man sequel Latest News: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्में जमकर धमाल मचा रही हैं। साउथ फिल्ममेकर्स इन दिनों हटकर कहानियां पेश कर रहे हैं, जो पूरे देश के सिनेमाप्रेमियों को पसंद आ रही हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई हनु-मैन ने भी सिनेमाघरों में जमकर कमाई की। इन दिनों इसके सीक्वल को लेकर खबरों का बाजार गर्म है।

Image

Hanuman Sequel

Hanu Man sequel Latest News: हनुमान इस साल रिलीज हुई सबसे सफल फिल्मों में से एक है, जिसमें तेज सज्जा ने सभी दर्शकों को चौंकाकर रख दिया। फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, तब किसी को उम्मीद नहीं थी कि ये दर्शकों को इतनी पसंद आएगी लेकिन हनु मैन के कंटेंट ने सबका दिल जीत लिया और बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। फिल्म ने केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की। रिलीज के इतने दिनों के बाद भी ये मूवी दर्शकों को सिनेमाघरों में आने के लिए मजबूर कर रही है।

फिल्म हनुमैन को मिली बम्पर सफलता का ही नतीजा है कि डायरेक्टर प्रशांत वर्मा इन दिनों इसके सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसका नाम जय हनुमान होने वाला है। फिल्म जय हनुमान में प्रशांत एक बड़े एक्टर से कैमियो करवाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने अल्लू अऱ्जुन, प्रभास, राम चरण और यश जैसे सितारों से बाद की। हालांकि इन सभी कलाकारों ने किसी न किसी बहाने से फिल्म जय हनुमान से किनारा कर लिया है।

जहां यश ने जय हनुमान के मेकर्स को कारण दिया है कि वो इन दिनों टॉक्सिक पर ध्यान दे रहे हैं तो वहीं राम चरण भी आरसी 16 और गेम चेंजर में व्यस्तता के चलते जय हनुमान से किनारा कर रहे हैं। प्रशांत इन दिनों साउथ के बड़े-बड़े एक्टर्स से बात कर रहे हैं कि वो उनकी मूवी में कैमियो कर लें लेकिन अभी तक कहीं बात नहीं बन पा रही है। ऐसे में देखा दिलचस्प रहेगा कि मेकर्स किस बड़े स्टार के साथ हाथ मिलाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article