पंजाबी

Sanjay Dutt में मारी पंजाबी फिल्मों में धमाकेदार एंट्री, इस सुपरस्टार संग करेंगे काम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 1, 2023, 12:19 PM IST

Sanjay Dutt in Punjabi Movies: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म का खुलासा किया है। अब एक्टर पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले हैं। अपने बर्थडे पर संजय दत्त ने पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) संग अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है।

Image

Sanjay Dutt On His Punjabi Debut (Credit: Instagram)

Sanjay Dutt in Punjabi Movies: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपनी नई अपकमिंग फिल्म का खुलासा किया है। अब एक्टर पंजाबी फिल्मों में अपना डेब्यू करने वाले हैं। साउथ की फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब एक्टर संजय दत्त ने पंजाबी फिल्मों की तरफ रुख कर लिया है। एक्टर अब पंजाबी सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवल की फिल्म में अभिनय करते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में अपने जन्मदिन के मौके पर संजय दत्त ने इस बात का खुलासा किया है। अब संजय दत्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं, संजय दत्त ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म को साइन कर लिया है। गिप्पी ग्रेवाल की आखिरी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 सुपरहिट साबित हुई थी, फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। अब उन्होंने अपनी अकमिंग फिल्म शेरा दी कॉ पंजाबी के लिए संजय दत्त को साइन कर लिया है।

एक साथ नजर आएंगे संजय दत्त और गिप्पी ग्रेवाल

कैरी ऑन जट्टा 3 की सक्सेस के बाद अब गिप्पी ग्रेवाल अपनी अपकमिंग फिल्म शेरा दी कॉ पंजाबी में संजय दत्त के साथ नजर आने वाले हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर इस बात को लेकर आधिकारिक घोषणा हो चुकी हैं। गिप्पी और संजय का एक साथ फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। संजय दत्त की इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article