Gaurav Chora in Blakia 2: टीवी एक्टर गौरव चोपड़ा (Gaurav Chopra) कई सालों से छोटे पर्दे से दूर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस फेम एक्टर गौरव चोपड़ा पंजाबी फिल्म ब्लैकिया 2 (Blakia 2) के साथ पंजाबी फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इससे पहले खबर सामने आई थी कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान, पंजाबी फिल्मों के फेमस एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ मूवी में नजर आने वाली हैं। दोनों की फिल्म से एक फोटो भी सामने आया है, जिसमें वह एक दूसरे का हाथ थामे दिख रहे हैं। हिना खान के बाद अब गौरव चोपड़ा भी इसी रास्ते पर आगे पढ़ते नजर आ रहे हैं। गौरव चोपड़ा ने पंजाबी फिल्म में काम करने को लेकर खुशी जाहिर की है।
'अब हमें ये बात छोड़ देनी चाहिए'
पंजाबी फिल्मों में काम करने को लेकर गौरव चोपड़ा ने कहा,'अब हमें यह बात छोड़ देनी चाहिए कि कौन किस इंडस्ट्री से आ रहा है, क्योंकि अब कलाकार बॉडर्स क्रोस कर रहे हैं। जो कि एक अच्छी बात है।' इसके साथ ही गौरव चोपड़ा ने कहा कि उन्हें पंजाबी फिल्मों में काम करने से काफी खुशी मिल रही हैं। यह फिल्म अब सिर्फ नॉर्थ इंडिया तक ही सीमित नहीं हैं, पूरे देश और विदेशों में भी इन्हें प्यार मिल रहा है।
