बॉक्स ऑफिस

Sarfira Vs Vedaa Clash: 12 जुलाई को बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी अक्षय कुमार-जॉन अब्राहम की फिल्में, कौन मारेगा बाजी?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 13, 2024, 02:17 PM IST

Sarfira Vs Vedaa Box Office Clash: अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा का टाइटल अनाउंसमेंट और रिलीज डेट फाइनल हो गया है। फिल्म को 12 जुलाई 2024 के दिन रिलीज किया जाने वाला है। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी रिलीज होने वाली है। जिसके बाद अब दोनों का बॉक्स ऑफिस क्लैश तय है।

Image

Akshay Kumar's Sarfira and John Abraham's Vedaa Clash

Sarfira Vs Vedaa Box Office Clash: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म जिसे साउथ की सुपरहिट फिल्म सूराराई पोटरू (Soorarai Pottru) का रीमेक बताया जा रहा है, उसका टाइटल अनाउंसमेट हो गया है। फिल्म का नाम सरफिरा (Sarfira) रखा गया है। मूवी के टाइटल अनाउंसमेंट और रिलीज डेट फाइनल होने के बाद अब एक्टर जॉन अब्राहम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार की इस फिल्म को 12 जुलाई 2024 के दिन रिलीज किया जाने वाला है। इसी दिन जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा (Vedaa) भी रिलीज होने वाली है। जिसके बाद अब दोनों का बॉक्स ऑफिस क्लैश तय है।

दोनों फिल्म एक साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही हैं, जिसके बाद मेकर्स को भी अब इसका नुकसान सहना पड़ सकता है। फिल्म के क्लैश की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे जॉन और अक्षय

अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्में पहली बार बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से क्लैश करने वाली हैं। सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा में राधिका मदान और परेश रावल भी नजर आने वाले हैं। वहीं जॉन अब्राहम स्टारर वेदा को निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट किया है। दोनों ही फिल्मों की अभी से औसत हाइप दिख रही है। अब रिलीज के बाद ही पता चलेगा कौन इस क्लैश में बाजी मारता है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article