बॉलीवुड

फर्जी इंस्टाग्राम और जीमेल अकाउंट बनाए जाने पर Vidya Balan ने उठाया कड़ा कदम, FIR कराई दर्ज

Vidya Balan File FIR for Her Fake Instagram and Gmail Account: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस ने फर्जी इंस्टाग्राम और जीमेल एकाउंट्स बनाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई है। विद्या ने ऐसा इसलिए किया है ताकि कोई भी इंसान उनका गलत फायदा ना उठा पाए।

Image

Vidya Balan

Vidya Balan File FIR for Her Fake Instagram and Gmail Account: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन्स फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को ऑनलाइन लाखों लोग फॉलो करते हैं। विद्या बालन अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉमेडी वीडियो के साथ-साथ लिप-सिंकिंग से लेकर ट्रेंडिंग ऑडियो की क्लिप्स को लेकर छाई रहती हैं। कई बार ऐसा होता है कि लोग सेलेब्स का फायदा उठाकर उनके नाम से फेक सोशल मीडिया एकाउंट्स बना लेते हैं। ऐसे में अब विद्या बालन ने भी इस तरह के फर्जी इंस्टाग्राम और जीमेल एकाउंट्स बनाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई है।

सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी चीजें आने के बाद किसी भी इंसान का फेक अकाउंट बनाना और उसका इस्तेमाल धोखाधड़ी वाली गतिविधियों के लिए करना कोई बड़ा काम नहीं है। इसी चीज को ध्यान में ध्यान में रखते हुए अब विद्या बालन (Vidya Balan) ने इस तरह चीजों पर कड़ा कदम उठाया है। फ्री प्रेस जर्नल ने बताया कि एक इंसान ने अपने फायदे के लिए विद्या बालन का नकली इंस्टाग्राम और जीमेल अकाउंट बनाया था। यह घटना तब सामने आई जब विद्या को इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में उनके एक करीबी ने इस बारे में बताया।

उस इंसान ने खुद को विद्या बालन बताया था। उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज किए और उनके साथ बातचीत की। इतना ही नहीं उस इंसान ने काम देने का भी वादा किया था। हालांकि विद्या ने साफ क्लियर किया कि उन्होंने कोई कांटेक्ट नहीं किया है और वो नंबर भी उनका नहीं है। इस तरह की हरकतें आगे ना हों इसलिए विद्या ने आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत मामला दर्ज कराया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article