बॉलीवुड

Tiger VS Pathaan पर लगी मेकर्स की मुहर, अब आमने-सामने उतरेंगे शाहरुख खान और सलमान खान

Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड फिल्म 'पठान' में लोगों को शाहरुख खान का जलवा तो दिखा ही था, साथ ही सलमान खान के कैमियो ने भी तूफान मचा दिया था। खास बात तो यह है कि अब दोनों ही एक साथ फिल्म में नजर आएंगे, जिसका टाईटल 'टाइगर वर्सेज पठान' होगा।

Image

अब आमने-सामने होंगे टाइगर और पठान

Tiger Vs Pathaan: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए लोग बेताब हैं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' में सलमान खान (Salman Khan) के कुछ पलों के कैमियो ने ही तबाही मचा दी थी। इस क्रेज को देखते हुए अब वायआरएफ ने फैंस को तोहफा दिया है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म बनाने का फैसला किया है, जिसमें दर्शकों को शाहरुख खान और सलमान खान को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। इस मूवी का टाईटल 'टाइगर Vs पठान' होने वाला है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) साल 2024 में 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी दोनों कलाकारों से चर्चा कर ली है। इस बारे में बात करते हुए मूवी से जुड़े सूत्र ने कहा, "फिल्म की स्क्रिप्ट पर शाहरुख खान और सलमान खान से अलग-अलग मीटिंग में आदित्य चोपड़ा ने चर्चा की थी और दोनों ही कलाकारों ने मूवी के लिए हामी भरी है। टाइगर बनाम पठान, दो जासूसों की कहानी पर आधारित होगी। सलमान खान और शाहरुख खान, दोनों ही सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्टोरियल में एक-दूजे के आमने-सामने उतरने के लिए एक्साइटेड हैं।"

खबरों की मानें तो 'टाइगर 3' (Tiger 3) के बाद मेकर्स 'टाइगर vs पठान' की तैयारियां शुरू कर देंगे। फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू होगी, ऐसे में तैयारियां करीब 5 महीनों तक चलने वाली हैं।

बता दें कि 'करण अर्जुन' के 30 सालों बाद सलमान खान और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को किसी मूवी में साथ देखने का मौका मिलेगा। वरना आज तक सलमान खान को शाहरुख खान की फिल्म में कैमियो करते ही देखा गया है। ऐसे में मेकर्स भी बड़े स्तर पर इसकी तैयारियां कर रहे हैं।

"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article