बॉलीवुड

Nayanthara के बाद अब बॉलीवुड में झंडे गाड़ेंगी सामंथा रुथ प्रभू, सलमान खान संग लगाएंगी रोमांस का तड़का!

Samantha Ruth Prabhu To Romance With Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही करण जौहर की अपकमिंग मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह बतौर आर्मी ऑफिसर नजर आएंगे। मूवी को लेकर खबर है कि इसमें एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभू सलमान खान संग रोमांस करेंगी।

Image

सलमान खान संग रोमांस करेंगी सामंथा रुथ प्रभू

Samantha Ruth Prabhu To Romance With Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वह जहां दिवाली पर 'टाइगर 3' के जरिए धमाल मचाएंगे तो वहीं इसके बाद भी उनके खाते में कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं। सलमान खान (Salman Khan) करण जौहर और विष्णु वर्धन की मूवी में भी नजर आने वाले हैं, जिसमें वह बतौर आर्मी ऑफिसर नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि मूवी के लिए मेकर्स को लीड एक्ट्रेस भी मिल गई है। वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की सुपसरस्टार सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu) हैं।

'कुछ कुछ होता है' के 24 सालों बाद सलमान खान (Salman Khan) और करण जौहर किसी मूवी के लिए साथ आए हैं। इस मूवी का निर्देशन 'शेरशाह' डायरेक्टर विष्णु वर्धन करेंगे। बता दें कि इस मूवी के लिए लंबे वक्त से एक्ट्रेस की तलाश जारी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की मूवी को लेकर अटकलें लग रही हैं कि इसमें सामंथा रुथ प्रभू (Samantha Ruth Prabhu) को भाईजान के साथ कास्ट किया जाएगा। हालांकि इस बात की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अनुष्का शेट्टी और कृष्णन भी हैं रेस में शामिल

सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग मूवी के लिए 'बाहूबली' एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का भी नाम सामने आया था। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ऐसी हिरोइन की तलाश में हैं जो पर्दे पर सलमान खान के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगे। ऐसे में इन तीनों नामों ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस के नाम को लेकर मेकर्स की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article