सूरज पंचोली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने जिया खान सुसाइड केस में करीब 10 साल तक पुलिस और कोर्ट के चक्कर काटे है। कोर्ट ने इस साल अप्रैल महीने में सूरज को जिया खान केस में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो पिछले सात साल से किसी को डेट कर रहे हैं।
एक्टर ने कहा कि जिया के साथ उनका रिश्ता सबसे कम समय का था। मैं सात साल से किसी के साथ रिलेशनशिप में हूं। ये सबसे खूबसूरत फीलिंग है। प्यार और एक- दूसरे की देखभाल करने से बेहतर कुछ नहीं है। मैंने अपने रिलेशनशिप को बहुत ही प्राइवेट रखा है। मुझे बहुत से लोगों ने बैड पार्टनर या लवर की तरह जज किया है। मेरे बहुत करीबी ही लोग जानते हैं कि मैं कैसा हूं। मुझे लेकर जो लोगों के मन में धाराणा है वो बिल्कुल गलत है।
7 साल से रिलेशनशिप में है सूरज
सूरज ने आगे बताया कि वो लड़की कोई एक्ट्रेस नहीं है। मैं उसकी पहचान नहीं बताना चाहता हूं। कुछ सालों में उससे शादी कर लूंगा। सूरज आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे हैं। जिया ने साल 2013 में मुंबई के अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस केस की वजह से सूरज का करियर बर्बाद हो गया।
