बॉलीवुड

Shabana Azmi के नाम पर ऑनलाइन चपत लगा रहे हैं साइबर ठग, पता चलते ही एक्ट्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

Cyber Thugs Uses Shabana Azmi Name: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्वीट कर बताया कि साइबर ठग उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा रही हैं।

Image

शबाना आजमी के नाम पर हो रही है साइबर ठगी

Cyber Thugs Uses Shabana Azmi Name: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) बीते महीने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। शबाना आजमी के रोल ने तो मूवी में सबका ध्यान खींचा ही था। लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा में रही वो शबाना आजमी और धर्मेंद्र की किस थी। लेकिन इन सबसे इतर शबाना आजमी हाल ही में साइबर ठगों के कारण चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस के नाम का इस्तेमाल कर साइबर ठग लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं।

इस बात का खुलासा खुद शबाना आजमी (Shabana Azmi) ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए किया है। शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर दो नंबर भी साझा किये और लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि अगर उन्हें इस नंबर से कॉल आए तो वह उसे जरा भी न उठाएं। शबाना आजमी ने इस सिलसिले में ट्वीट किया और लिखा, "हमारे संज्ञान में आया है कि हमारे कुछ सहकर्मियों और साथियों को मैसेज आया है, जिसमें शख्स खुद को शबाना आजमी बताने की कोशिश कर रहा है। ये साफतौर पर ठगी है जो लोगों को ऐप स्टोर पर चीजें खरीदने के लिए कह रहे हैं। कृप्या उन मैसेज और कॉल का जवाब न दें जो अपने आपको शबाना जी कहें। ये साइबर क्राइम है और हम पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा रहे हैं। दो नंबर अभी तक ढूंढ निकाले गए हैं, जिनसे लोगों को मैसेज किया गया है। वे नंबर +66987577041 और +998917811675 हैं।"

पहले भी साइबर ठगी का शिकार हो चुकी हैं शबाना आजमी

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब शबाना आजमी (Shabana Azmi) के साथ ऑनलाइन ठगी हुई हो। इससे पहले भी साइबर ठग उन्हें चपत लगा चुके हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने कुछ सामान की डिलीवरी के लिए पहले ही पैसे चुका दिये थे, लेकिन बाद में वह सामान उन्हें मिला ही नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article