बॉलीवुड

'Uunchai' की स्क्रीनिंग पर Kangana Ranaut को नजरअंदाज कर बुरा फंसी Jaya Bachchan, लोगों ने कहा 'मोहल्ले की आंटी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 10, 2022, 01:11 PM IST

Jaya Bachchan and Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) की रिलीज से पहले मुबई में स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें जया बच्चन, कंगना रनौत को इग्नोर करती नजर आ रही हैं।

Image

Kangana Ranaut and Jaya Bachchan

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म ऊंचाई की मुंबई में शानदार स्क्रीनिंग हुई।
  • फिल्म की स्क्रीनिंग में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं।
  • इस दौरान जया बच्चन ने कंगना को पूरी तरह से इग्नोर कर दिया।

Jaya Bachchan and Kangana Ranaut: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) कल 11 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन के अलावा, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा आदि एक्टर्स भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले, मेकर्स ने मुंबई में एक स्पेशन स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं।

सोशल मीडिया पर फिल्म की स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आ रही है। इसमें से एक वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल फिल्म की स्क्रीनिंग के एक वायरल वीडियो में जया बच्चन और कंगना रनौत एक साथ नजर आ रही हैं। क्लिप में, जया, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना के करीब आती हैं उनके पास खड़े हुए सभी लोगों से बात करती है हाल-चाल पूछती हैं और कंगना को इग्नोर कर देती हैं।

जया बच्चन ने किया कंगना को इग्नोर

वीडियो में कंगना के आस-पास कुछ और लोग भी नजर आ रहे हैं। जब जया बच्चन कंगना के करीब आती हैं तो वह उनकी तरह रहा भी नहीं देखती हैं। बल्कि वहां मौजूद बाकी लोगों से हाल-चाल पूछने लगती हैं। इस बीच कंगना रनौत को यह कहते हुए भी सुना जाता है, ‘हाय जया मैम’। जया बच्चन कंगना को पूरी तरह से इग्नोर कर देती हैं और ऐसे व्यवहार करती हैं जैसे उन्होंने कुछ सुना ही नहीं हैं।

Jaya Bachchan gets trolled

Jaya Bachchan gets trolled

Jaya Bachchan gets trolled

Jaya Bachchan gets trolled

जया बच्चन के रवैया से भड़के लोग

कंगना रनौत के प्रति जया बच्चन का ये रवैया सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोग कमेंट के जरिए अपना रिएक्शन सामने रख रहे हैं। एक यूजर ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, ‘जया बच्चन किसी मोहल्ले की आंटी की तरह व्यवहार कर रही हैं। वो भी एक ऐसी एक्ट्रेस के साथ जो उससे उम्र में काफी छोटी है, उससे ज्यादा पैसे कमाती है, उससे ज्यादा वर्सेटाइल हैं।’

फिल्म उंचाई की बात करें तो यह एक दोस्तों के ग्रुप की कहानी है,जो अपने दोस्त की इच्छा को पूरा करने के लिए, बुढ़ापे में भी सभी समस्याओं का सामना करते हुए एवरेस्ट पर चढ़ने का फैसला करते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article