Amitabh bachchan film Uunchai: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई (Uunchai) इसी शुक्रवार 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। ऊंचाई से पहले इसी महीने की शुरुआत में जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिली’, सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म ‘Double XL’ और कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत भी 4 नवंबर को रिलीज की गई थी। हालांकि अभी तक तीनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक नहीं जा रहे हैं। अब इसी बात का डर पूरी इंडस्ट्री को सताने लगा है।
अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर हाल ही में ऊंचाई फिल्म की कास्ट नीना गुप्ता, अनुपम खेर और बोमन ईरानी एक साथ नजर आए थे। इस बीच एक बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन के चेहरे पर फिल्म ऊंचाई के फ्लॉप होने का डर भी नजर आया है।
‘हाथ जोड़ते हैं सिनेमाघरों में जाइए’
केबीसी के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन लोगों से गुजारिश करते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखनी चाहिए। अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘कोरोना महामारी के बाद ही काफी कम लोग सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देख रहे हैं। हम आपसे गुजारिश करते है कि थिएटर में जाएगी और हमारी फिल्म देखिए, क्योंकि जो मजा बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का है वह घर पर नहीं है’।
अमिताभ बच्चन की फिल्म हुई बॉक्स ऑफिस पर फेल
महानायक अमिताभ बच्चन 80 साल की उम्र में भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं और लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। इस साल भी अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड, रनवे 34, गुड बाय और ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। झुंड, गुड बॉय और रनवे 34 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। यही वो वजह है कि अब बिग बी को अपनी फिल्म ‘Uunchai’ को लेकर भी डर सता रहा है। बैक टू बैक दी फ्लॉप फिल्मों के बाद अब अमिताभ बच्चन फिल्म ऊंचाई के प्रमोशन में किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
बता दे कि 11 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ऊंचाई में अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और नीना गुप्ता के अलावा परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं।
