बॉलीवुड

Shahid Kapoor ने 'Farzi 2' पर दिया बड़ा अपडेट, बोले 'इस सीरीज को बनाने के लिए...'

Shahid Kapoor on Farzi 2: बीते साल रिलीज हुई शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की डेब्यू सीरीज 'फर्जी' (Farzi) की सफलता के बाद से ही इसका दूसरा पार्ट चर्चा में बना हुआ है। शाहिद कपूर ने भी हाल ही में 'फर्जी 2' को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि आर्ट बनाने में समय लगता है।

Image

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor on Farzi 2: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। शाहिद कपूर के ये फिल्म कल यानी 9 फरवरी के दिन रिलीज होने के लिए बिलकुल तैयार है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर ने अपनी वेब सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन के बारे में बड़ा खुलासा किया। 'फर्जी' सीरीज से ही शाहिद कपूर ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा था। यही नहीं शाहिद कपूर की 'फर्जी' भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई थी।

शाहिद कपूर की सुपरहिट सीरीज 'फर्जी' को रिलीज हुए एक साल होने वाला है। 'फर्जी' के हिट होने के बाद इसके दूरे पार्ट की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में अब शाहिद कपूर ने भी 'फर्जी 2' (Farzi 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। इस दौरान एक यूजर ने शाहिद कपूर से सवाल करते हुए लिखा, 'शाहिद कपूर सर 'फर्जी 2' का इंतजार कर रहे हैं।' शाहिद ने भी फर्जी अंदाज में ही जवाब देते हुए लिखा, 'आर्ट बनाने में टाइम लगता है, कचरा जल्दी बन जाता है।'

शाहिद कपूर के इस अपडेट के बाद लोगों को लग रहा है कि 'फर्जी' का दूसरा सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगा। शाहिद कपूर के अलावा 'फर्जी' सीरीज में राशि खन्ना, विजय सेतुपति, के के मेनन और भुवन अरोड़ा सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में शामिल थे। कम ही लोग जानते हैं कि राज और डीके वास्तव में लगभग 10 साल पहले 'फर्जी' के लिए शाहिद के पास पहुंचे थे, जब यह एक फिल्म थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article