बॉलीवुड

Exclusive: रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी Kartik Aaryan की 'आशिकी 3', फिल्म मेकर रमेश बहल के परिवार ने भेजा मेकर्स को नोटिस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 23, 2024, 06:37 PM IST

कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने कार्तिक के बाद तृप्ति ड्रिमरी के नाम को कंफर्म किया था। फिल्म रिलीज से पहले ही मुसीबत में फंस गई है। दिवंगत फिल्म मेकर रमेश बहल के परिवार ने टी सीरीज के हेड भूषण कुमार को नोटिस भेजा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Image

Kartik Aaryan (credit pic: instagram)

Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan 3) की फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने फिल्म आशिकी 3 का नाम बदलकर 'तू आशिकी है' कर दिया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस का नाम फाइनल नहीं हुआ है। फिल्म को अनुराग बसु डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 1981 में रमेश बहल की फिल्म बसेरा रिलीज हुई थी। बसेरा में शशि कपूर, रेखा और राखी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दिवंगत फिल्ममेकर रमेश बहल के परिवार ने टी सीरीज को नोटिस भेजा है। नोटिस में टी सीरीज के हेड भूषण कुमार से सवाल पूछा गया है।

नोटिस में कहा गया कि मीडिया में कहा जा रहा है कि आशिकी 3 की कहानी 'बसेरा' पर आधारित है। नोटिस में लिखा है, आशिकी 3 के मेकर्स बसेरा का कोई प्लाट, कैरेक्टर या आईपीआर मैटरियल बिना इजाजत के यूज नहीं करेंगे। बसेरा के लीगल राइट्स हमारे पास है। टी सीरीज ने अभी तक बहल की फैमिली के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है।

रमेश बहल की फैमिली ने भेजा टी-सीरीज को नोटिस

रमेश बहल की फैमिली और भूषण कुमार दोनों ने ही इस नोटिस पर कोई बयान नहीं दिया है। हम इस खबर से जुड़ा अपडेट आप लोगों के साथ जल्द शेयर करेंगे।आशिकी 3 में तृप्ति डिमरी और तारा सुतारिया के नाम पर चर्चा चल रही हैं। मेकर्स ने अभी तक किसी भी नाम को ऑफिशियल नहीं किया है। वहीं, कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा एक्टर की भूल भूलैया 3, आशिकी 3 समेत कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article