Deepika Padukone and Ranveer Singh Fees: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों फिल्म जवान में अपने कैमियो के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो 20 मिनट का ही है, हालांकि इन चंद मिनटों में ही दीपिका ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं दूसरी ओर एक्टर रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।
दीपिका और रणवीर दोनों का ही बॉलीवुड में बेहतरीन करियर चल रहा है। अब दीपिका ने अपनी और रणवीर की फीस को लेकर बात की है, एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि जब रणवीर और वह एक साथ फिल्म साइन करते हैं, तो उसके लिए वह प्रीमियम फीस चार्ज करते हैं, जो कि नॉर्मल फीस से ज्यादा होती है। दीपिका ने इसकी वजह भी बताई है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
रणवीर संग मूवी के ज्यादा चार्ज क्यों करती हैं दीपिका?
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा, 'जब मैं और रणवीर साथ में फिल्म करते हैं तो उसके लिए प्रीमियम फीस लेते हैं। क्योंकि उन्हें लगता है कि वह एक पावर कप्पल हैं और बड़े पर्दे पर एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लगते हैं। हम दोनों ही बिल्कुल नीचे से उठकर आए हैं, जिसकी हम काफी रिस्पेक्ट करते हैं।' बता दें कि रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म डॉन 3 में शाहरुख खान को रिप्लेस करते हुए नजर आने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण प्रभास के साथ कल्कि और ऋतिक रोशन के साथ फाइटर में नजर आने वाली हैं।
