Shah Rukh Khan Starrer Jawan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई है। नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति स्टारर जवान को भारत के साथ ही दुनियाभर में भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के एक्शन सीन, कहानी और दमदार वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में कई सोशल मुद्दों को बड़ी बखूबी से दिखाया गया है, जहां किसानों की समस्या से लेकर भ्रष्टाचार जैसे अहम मुद्दों को भी दिखाया गया है।
अब फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के पीछे का क्रेडिट अजय देवगन (Ajay Devgn) को भी दिया जा रहा है। फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि जवान में तो दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) का कैमियो दिख रहा है, तो फिर क्रेडिट अजय देवगन को देने के पीछे की क्या वजह हो सकती है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
अजय देवगन ने ऐसे की शाहरुख खान की मदद
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की वीएफएक्स कंपनी ने ही जवान के वीएफएक्स पर काम किया है। जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है, इसी वजह से जवान की सक्सेस का थोड़ा सा क्रेडिट अजय देवगन को भी दिया जा रहा है। हालांकि फिल्म में शाहरुख खान के काम की भी जमकर तारीफ हो रही है। उनका डबल रोल सुर्खियों में बना हुआ है।
