बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की जवान की कमाई पर फुल स्टॉप लगाएगी गदर 2, सनी पाजी ने बनाया मास्टर प्लान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Sep 15, 2023, 08:19 AM IST

Gadar 2 Ticket Price: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। अब सनी देओल फैंस के लिए एक बड़ा ऑफर लेकर आ गए हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म का टिकट प्राइज काफी घटा दिया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Gadar 2 Ticket Price Reduced

Gadar 2 Ticket Price: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले ही 500 करोड़ के पार जा चुका है। हालांकि शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) की रिलीज के बाद से ही गदर 2 की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर जवान ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। अब शाहरुख खान की जवान की कमाई पर फुल स्टॉप लगाने के लिए सनी पाजी ने एक मास्टर प्लान बनाया है, जो फैंस के लिए अचूक साबित हो सकता है। सनी पाजी के इस मास्टर प्लान से गदर 2 की कमाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। गदर 2 का ये ऑफर आज 15 सितंबर 2023 के लिए ही उपलब्ध है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

सनी पाजी ने घटाया गदर 2 का टिकट प्राइज

सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, शुक्रवार को दर्शकों को बड़ा बेहतरीन ऑफर दिया है। आज 15 सितंबर 2023 को गदर 2 का टिकट प्राइस देशभर के सिनेमाघरों में घटाकर 150 रुपये कर दिया गया है।

गदर 2 का ये ऑफर फैंस को भी पसंद आ रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे गदर 2 की कमाई बढ़ सकती है, वहीं दूसरी ओर जवान की कमाई में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article