एजुकेशन

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Speech, Quotes: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर कम शब्दों में यह है सबसे आसान भाषण, एक बार में होगा याद

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Sep 6, 2023, 09:18 AM IST

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Speech, Quotes, Essay, Nibandh, Bhashan in Hindi: टीचर्स डे 5 सितंबर को मनाया जाता है, इस मौके पर स्कूलों में भाषण व निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होती हैं। यहां बताया गया है कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे? क्यों टीचर्स डे पर भाषण के दौरान इनका जिक्र करना जरूरी है? डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचार व संबंधित अन्य जानकारियां

Image

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर आसान भाषण

Dr Sarvepalli Radhakrishnan Speech, Quotes, Essay, Nibandh, Bhashan in Hindi: शिक्षक दिवस 5 सितंबर को है, इस अवसर पर आपको भाषण देने, चार लाइन कहने या निबंध लेखन का मौका मिल सकता है। इस दौरान आपको डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan Speech) के अनमोल विचारों को जरूर याद रखना चाहिए, इन्हें आप शिक्षक दिवस पर भाषण या निबंध के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपके प्रदर्शन में चार चांद लगा देंगे।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर भाषण की ऐसे करें शुरुआत - Dr Sarvepalli Radhakrishnan Speech in Hindi

सभी को सुप्रभात कहते हुए अपना प्रदर्शन शुरू करें। इस दौरान आप कह सकते हैं कि शिक्षकों का हमारे विद्यार्थी जीवन में सबसे बड़ा रोल होता है, वे हमें न सिर्फ शिक्षित करते हैं, बल्कि सही ज्ञान से रूबरू कराते हैं। वे केवल हमारे फायदे के लिए हमें डांटते हैं, ताकि हम सही मंजिल तलाशें और उस ओर कदम बढ़ाएं। (Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes) इसके अलावा वे समय समय पर सही मार्गदर्शन भी देते हैं। आज शिक्षक दिवस के इस शुभ अवसर पर हम सभी एक साथ आकर उन सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं।

कौन हैं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन - About Dr Sarvepalli Radhakrishnan

शिक्षक दिवस पर भाषण के दौरान जरूर बताएं कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन कौन थे? बिना इस जानकारी के आपका स्पीच व्यर्थ रहेगा। आप ऐसे शुरुआत कीजिए कि — इस दिन, हम सम्मानित विद्वानों में से एक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन भी मनाते हैं। (Sarvepalli Radhakrishnan Biography in Hindi) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जो भारत के दूसरे राष्ट्रपति व आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुमनी गांव, मद्रास में हुआ था। उनकी माता का नाम सिताम्मा तथा पिता का नाम सर्वपल्ली विरास्वामी था।

वे दर्शनशास्त्र के भी बड़े ज्ञाता थे, शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को देखते हुए उनकी याद में हर वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

शिक्षक दिवस 2023 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरक कथन - Dr Sarvepalli Radhakrishnan Quotes

Teachers Day Specch को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के अनमोल विचारों के साथ रखें जैसे:-

  • "ज्ञान हमें शक्ति देता है, प्रेम हमें पूर्णता देता है।
  • "जब हम यह सोच लेते हैं कि हम सब जानते हैं तो हम सीखना बंद कर देते हैं।
  • "किताबें वह साधन हैं जिनके द्वारा हम संस्कृतियों के बीच पुल बनाते हैं।
  • "सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें अपने बारे में सोचने में मदद करते हैं।
  • "भगवान हम में से प्रत्येक में रहते हैं, महसूस करते हैं और पीड़ित होते हैं, और समय के साथ, उनके गुण, ज्ञान, सौंदर्य और प्रेम हम में से प्रत्येक में प्रकट होंगे।
  • "सच्चा धर्म एक क्रांतिकारी शक्ति है: यह उत्पीड़न, विशेषाधिकार और अन्याय का कट्टर दुश्मन है।
  • "धर्म आचरण है, केवल विश्वास नहीं।
  • "ज्ञान और विज्ञान के आधार पर ही आनंद और प्रसन्नता का जीवन संभव है
  • "अपने पड़ोसियों से अपने समान प्रेम करो, क्योंकि तुम भी किसी के पड़ोसी हो। यह एक भ्रम है जो तुम्हें यह सोचने पर मजबूर करता है कि तुम्हारा पड़ोसी तुम्हारे अलावा कोई और है।
  • "शिक्षकों के पास देश में सबसे अच्छा दिमाग होना चाहिए।
  • "मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय, अगर 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह मेरा गौरवपूर्ण विशेषाधिकार होगा।"

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने निर्णय लिया था कि उनका जन्मदिन देश भर के शिक्षकों को समर्पित किया जाए, इसी के परिणामस्वरूप उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article