Geeta Jayanti Upay 2024: गीता जयंती हर मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल गीता जयंती 11 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। गीता जयंती के दिन ही भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। ये दिन गीता के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। गीते के उपदेश जीवन के हर क्षेत्र में व्यक्ति को सफलता दिलाते हैं। इसके साथ मनुष्य जीवन की सारी समस्याओं का समाधान भी गीता के भीतर निहित है। इसका पाठ करने से और गीता के उपदेश का पालन करने से व्यक्ति कभी भी जीवन में हार नहीं सकता है। शास्त्रों में गीता जयंती के दिन के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं। आइए जानें इस दिन के खास उपायों के बारे में।
Geeta Jayanti Upay 2024 (गीता जयंती उपाय)
शिव पूजन
गीता जयंती के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। इस दिन शिव परिवार की पूजा करने से व्यक्ति को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही शिव जी का जलाभिषेक करना चाहिए।
गीता की पुस्तक का दान
गीता जयंती के दिन गीता की पुस्तक का दान करना चाहिए। गीता का दान करने से साधक को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही व्यक्ति की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।
गीता का पाठ
इस अवसर पर गीता का पाठ जरूर करना चाहिए। इस दिन श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की आत्मा की शुद्धि होती है और जीवन में सफलता हासिल करते हैं।
गाय को खाना खिलाएं
गीता जयंती के दिन आप गाय माता को खाना खिलाएं। इस दिन गाय को भोजन कराने से आपको पुण्य फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही साधक की समस्याओं का अंत होता है।
श्रीकृष्ण की पूजा
गीता जयंती के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा पूरे विधि- विधान से करनी चाहिए। इस दिन कृ्ष्ण की पूजा करने से और धूप, दीप दिखाने से भगवान कृश्ण प्रसन्न होते हैं और सारी मनोकामना पूरी करते हैं।
