एजुकेशन

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या है अंतर, आसान भाषा में समझें नियम

Difference Between Independence Day Flag Hoisting and Republic Day Flag hoisting: 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री लालकिले पर तिरंगा फहराते हैं और 26 जनवरी को राष्ट्रपति कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर तिरंगा फहराते हैं। जानें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या है अंतर-

Image

Difference Between Independence Day and Republic Day Flag hoisting

Difference Between Independence Day Flag Hoisting and Republic Day Flag hoisting: देशभर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली के लाल किले से लेकर कश्मीर के लाल चौक तक भारत माता की जय के नारे गूंज रहे हैं। 15 अगस्त को हर वर्ष आजादी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह तिरंगा झंडा फहराया जाता है। कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में भाषणों और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इतना ही नहीं लोग एक-दूसरे को आजादी की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री लालकिले पर तिरंगा फहराते हैं और 26 जनवरी को राष्ट्रपति कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर तिरंगा फहराते हैं। जानें स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या है अंतर-

पहला अंतर

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को नीचे से रस्सी द्वारा खींच कर ऊपर ले जाया जाता है, फिर खोल कर फहराया जाता है। इस प्रक्रिया को "ध्वजारोहण" कहा जाता है। 15 अगस्त 1947 को जब भारत आजाद हुआ था तो पीएम ने ही झंडा फहराया था। इसे अंग्रेजी में Flag Hoisting (ध्वजारोहण) कहा जाता है। जबकि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा ऊपर ही बंधा रहता है, जिसे खोल कर फहराया जाता है। इसे Flag Unfurling (झंडा फहराना) कहा जाता है।

दूसरा अंतर

15 अगस्त के दिन केंद्र सरकार के मुखिया के रूप में प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। स्वतंत्रता के दिन भारत का संविधान लागू नहीं हुआ था और राष्ट्रपति ने पदभार ग्रहण नहीं किया था। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं। 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।

तीसरा अंतर

स्वतंत्रता दिवस के दिन लाल किले से ध्वजारोहण किया जाता है जबकि गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर झंडा फहराया जाता है। मोदी सरकार ने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ किया है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article