क्राइम

दोस्त ने संबंध बनाने से किया मना तो ले ली जान, लाश को ठिकाने लगा कर रहा था मजे; कमरे ने खोल दिया राज

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 21, 2022, 12:49 AM IST

पुलिस को इस मामले में आरोपी के कमरे से ही सुराग मिला। आरोपी ने पुलिस को काफी गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन वो असफल रहा। पहले लगा कि किसी लड़की का मामला है, लेकिन जब राज खुला तो सब चौंक गए। आरोपी चौकीदार ने अपने दोस्त को ही मार डाला था।

Image

इंदौर में चौकीदार ने दोस्त को मार डाला (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें एक चौकीदार ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी है, वो भी इसलिए क्योंकि उसका दोस्त उसके साथ संबंध नहीं बनाना चाहता था।

रिश्ता करना चाहता था खत्म

इस मामले में 30 वर्षीय चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के चौकीदार के साथ संबंध थे। वो लोग समय-समय पर मिलते थे और संबंध बनाते थे, लेकिन हाल के दिनों में मृतक इस रिश्ते से अलग होना चाहता था। वो चौकीदार के साथ संबंध बनाने के लिए तैयार नहीं था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद था।

मार कर दिया जला

कुछ दिन पहले जब चौकीदार ने मृतक के साथ संबंध बनाना चाहा तो उसने मना कर दिया। दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर आरोपी ने बैट से मार-मार कर अपने साथी की जान ले ली। इसके बाद उसने मृतक को कमरे से बाहर निकाला, केरोसिन डाला और आग लगा दी। आरोपी ने इस हत्या के सारे सबूत मिटा दिए।

मिला कंकाल

इसके बाद पुलिस को मृतक का कंकाल मिला। काफी प्रयासों के बाद मृतक के बारे में जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस आरोपी चौकीदार तक पहुंची। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी ने कहा- "शुक्रवार सुबह एमजी रोड के पास अधजला शव मिला। जांच के दौरान बिल्डिंग के पास एक चौकीदार मिला। पुलिस ने उसका पता पूछा। चौकीदार ने बताया कि वह पास की एक बिल्डिंग में रहता है।"

कमरे ने खोला राज

पुलिस ने इसके बाद चौकीदार से पूछताछ करना शुरू किया। पहले तो चौकीदार ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन फिर उसके ही कमरे ने राज खोल दिया। दरअसल चौकीदार के कमरे में खून का धब्बा मिला, उसके बारे में जब पूछा गया तो चौकीदार हड़बड़ा गया और फिर जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article