क्राइम

रैंगिंग का घिनौना खेल! लड़की को करवाया जबरदस्ती किस, हंसती रही बाकी लड़कियां

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 20, 2022, 12:39 AM IST

ओडिशा के एक कॉलेज में रैंगिंग की घिनौनी वारदात सामने आई है, जहां एक लड़की को जबरदस्ती किस करवाया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर ली गई है और अनुशासनात्मक समिति और रैगिंग रोधी प्रकोष्ठ ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया है।

Image

ओडिशा के कॉलेज में रैंगिंग

Photo : PTI

ओडिशा के एक कॉलेज में एक नाबालिग लड़की को जबरदस्ती चूमने का मामला सामने आया है। इस मामले में 12 आरोपी छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की को सीनियर के कहने पर एक छात्र जबरदस्ती चूम रहा है।

विरोध करने पर मारा थप्पड़

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ छात्र एक लड़के को लड़की को चूमने के उकसा रहे हैं। लड़की उठकर जाना चाह रही है, लेकिन आरोपी छात्र उसका हाथ पकड़ कर रोक लेते हैं। चूमने वाला लड़का शुरू में विरोध करता है तो एक सीनियर उसे थप्पड़ भी मार देता है। लड़की सहमी हुई बैठी दिख रही है। चूमने वाला लड़का भी बाद में हंसता दिख रहा है।

हंसते रहे बाकी छात्र

जिस समय चूमने की यह घटना हो रही है, उस समय वहां और भी लड़के-लड़कियां मौजूद थीं। सभी इस कुकर्म का विरोध करने के बजाय मजे लेते हुए दिख रहे हैं। बाकी लड़कियां हंस रही हैं और भीड़ में मौजूद छात्र ताली भी बजा रहे हैं।

12 छात्र निष्कासित

घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद यौन उत्पीड़न सहित कई आरोपों में दो नाबालिगों सहित पांच छात्रों को हिरासत में ले लिया गया है। गंजम जिले के कॉलेज ने इस घटना में शामिल 12 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर ली गई है और अनुशासनात्मक समिति और रैगिंग रोधी प्रकोष्ठ ने उन्हें निष्कासित करने का फैसला किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article