शहर

शहर के ताज़ा समाचार, 31 अगस्त 2023: UP में मुख्‍तार अंसारी के गुर्गों की करोड़ों की संपत्ति जब्‍त, बिहार में दवा दुकानदार की दिनदहाड़े हत्‍या

शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar News) 31 अगस्त 2023 LIVE: खबरों की इस नई कड़ी में हम आपको बताएंगे उत्‍तर प्रदेश, बिहार और राजस्‍थान की प्रमुख व बड़ी खबरें। ये हैं आज की ताजा खबरें :

Image

शहरों के ताजा समाचार।

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 31 अगस्त 2023 LIVE: उत्‍तर प्रदेश में माफियाराज के खिलाफ योगी सरकार का डंडा चल रहा है। इसी क्रम में मुख्‍तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले दो भाइयों की तीन करोड़ की संपत्ति जब्‍त की गई है। बिहार की राजधानी पटना में दवा दुकानदार की दिन‍दहाड़े गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। वहीं, राजस्‍थान में सीएम अशोक गहलोत ने न्‍यायपालिका पर सवाल उठाए हैं। वे बोले हैं कि, 'ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार है, कई वकील जो लिखकर ले जाते हैं, वही जजमेंट आता है।' इन खबरों के साथ ही इन्हीं राज्‍यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैं :

  • यूपी में माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे उमेश सिंह व राजन सिंह की तीन करोड़ की संपत्ति जब्‍त की गई है। मऊ में 29 अगस्त 2009 को दोनों भाइयों पर चर्चित मन्ना सिंह ठेकेदार हत्याकांड के गवाह की हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
  • यूपी टी-20 लीग का आगाज हो चुका है और इसी बीच BCCI उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्‍होंने कहा कि अभी लीग में छह टीमें खेल रहीं हैं और यूपी में हर साल 150 खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे ताकि और भी युवाओं को मौका मिल सके।
  • बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ऐलान किया है कि, बसपा विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 में किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं होगी। मायावती की पार्टी सभी चुनाव अकेले ही लड़ेगी।
  • यूपी के अयोध्‍या में राम मंद‍िर का न‍िर्माण संपन्‍न होने की कगार पर है। बताया जा रहा है कि, संघ की 49 प्रांत इकाइयां देश भर के पांच लाख मंदिरों तक मंदिर की रज और अक्षत लेकर पहुंचेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 15 से 24 जनवरी 2024 तक मनाया जाएगा।
  • बिहार के पटना में मनेर के सत्तर पंचमुहानी स्थित सुबोध सेवा सदन के नीचे दवा दुकानदार की गोली मारकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि हत्‍या से पहले सभी बदमाश दुकान पर ग्राहक बनकर आए थे।
  • बिहार में JDU एमएलसी राधाचरण सेठ से ईडी ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने उनसे बालू के कारोबार और कारोबार से जुड़े लोगों के साथ उनके संबंधों को लेकर पूछताछ की।
  • बिहार के गया में जीटी रोड पर ट्रेलर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने से चालक की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा भागलपुर के चंपानगर में बड़ी मस्जिद के पास भीषण आग लग गई, जिसमें आधे दर्जन से अधिक दुकानें और घर जलकर राख हो गए।
  • राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने न्‍यायपालिका की भूमिका पर एक बार फिर से सवाल उठाए हैं और कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि, 'ज्यूडिशियरी में भयंकर भ्रष्टाचार है, कई वकील जो लिखकर ले जाते हैं, वही जजमेंट आता है।'
  • राजस्‍थान में आज भी रोडवेज से महिलाएं फ्री यात्रा कर सकती हैं। रक्षाबंधन के मौके पर सीएम गहलोत ने ट़्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि, सीकर में 116 बस संचालित की जाएंगी।
  • राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में 24 नामी स्कूलों की मान्यता रद्द किए जाने का फैसला लिया गया है। बताया गया है कि RTE में बच्‍चों को एडमिशन नहीं मिल रहा है, जिसके लिए शिक्षा विभाग निदेशक को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article