प्रयागराज

मां को बचाने के लिए मरी हुई बेटी को 'वेंटिलेटर' पर लिटा रखा है परिवार, सच बताने की हिम्मत नहीं!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 14, 2022, 10:52 PM IST

प्रयागराज में एक मां को बचाने के लिए परिवार वाले दो मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे हैं। पहला मां की इलाज और दूसरा कलेजे पर पत्थर रखकर मां से झूठ बोल रहे हैं कि उनकी बच्ची ठीक है। जबकि बच्ची जन्म के कुछ दिन बाद ही दुनिया छोड़कर चली गई है।

Image

बच्ची की मौत की खबर मां को नहीं (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay))

यूपी के थरवई गांव में एक मां की जिंदगी को बचाने के लिए परिवार वाले झूठ का सहारा लेने को मजबूर हैं। जिस बच्ची की मौत हो चुकी है, उसे मां को बचाने के लिए परिवार वाले वेंटिलेटर पर जिंदा रखे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला को जब प्रसव पीड़ा हुई तो उसे परिवार वाले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची को डेंगू है, उसका इलाज शुरू हुआ, वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

इधर प्रसव के बाद मां की तबीयत भी खराब है, वो बार-बार अपनी बच्ची के बारे में पूछ रही है।

लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार मां की तबीयत को खराब देखते हुए परिवार वालों ने बच्ची के बारे में झूठ बोलने का फैसला किया है, क्योंकि अगर वो सच बोल देते तो शायद महिला की तबीयत और खराब हो सकती है। इसलिए जब भी मां, बच्ची के बारे में पूछती है तो परिवार वाले कह देते हैं कि उसका इलाज हो रहा है और वो वेंटिलेटर पर है। नर्स उसका ख्याल रख रही है।

परिजनों का कहना है कि जब तक मां की तबीयत ठीक नहीं होती है, वो उसे बच्ची के बारे में नहीं बताएंगे। जब महिला का स्वास्थ्य सही हो जाएगा, तब उसे बच्ची की मौत की खबर दी जाएगी। महिला का अभी उसी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति में सुधार भी जारी है, लेकिन अभी वो पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हुई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article