एनएचएआई ने टेंडर जमा करने का अंतिम समय 22 मार्च है। 28 फरवरी को प्री-बिड मीटिंग आयोजित होगी। 23 मार्च को टेंडर खोला जाना है। पटना (एम्स) के पास एनएच-139 से शुरू होकर अदलवाड़ी (सोनपुर), मानिकपुर-साहेबगंज-अरेराज को जोड़ते हुए यह बेतिया के पास एनएच 727 तक जाएगा। इस एनएच के निर्माण पर 5600 करोड़ रुपए खर्च अनुमानित है।
पांच हिस्सों में बन रहे एनएच का दो हिस्सों में टेंडर
पटना एम्स से वाहन एम्स-दीघा एलिवटेड रोड होते हुए नए छह लेन पुल पारकर सोनपुर पहुंचेंगे। सोनपुर से गंडक नदी पर पुल पारकर वाहन मानिकपुर पहुंचेंगे। इन दो हिस्सों का टेंडर हो चुका है। जबकि तीन हिस्सों का टेंडर होना है। इनमें मानिकपुर से साहेबगंज, जो 43 किलोमीटर लंबा होगा। इसके निर्माण पर 575 करोड़ रुपए खर्च होगे। इस हिस्से की ही जमीन सबसे तेजी से अधिग्रहित की जा रही है।अरेराज-बेतिया सड़क की डीपीआर भी तैयार
वहीं, साहेबगंज से अरेराज 38 किलोमीटर लंबे हाईवे के निर्माण पर 522 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस हिस्से की जमीन का अधिग्रहण कार्य की गति काफी धीमी है। अररेराज से बेतिया सड़क की लंबाई 43 किलोमीटर होगी, जिसके निर्माण पर 1062 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी बना ली गई है। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण को लेकर प्रारंभिक कार्यवाही शुरू हो चुकी है।
