पटना

Patna Route Trains Canceled: पटना होकर चलने वाली 21 ट्रेनें रद्द, बदले गए रूट से चलेंगी 4 ट्रेनें, पूरी सूची पढ़ें

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 02:31 PM IST

Patna Rail News: यात्रियों को पटना रूट की ट्रेनों से सफर करने में चार दिनों तक परेशानी उठानी पड़ेगी। इस अवधि तक के लिए 21 ट्रेनों को रद्द किया गया है। अंडाल रेलवे स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग का काम चलने के कारण ट्रेनों का परिचालन स्थगित किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से परिचालित किया जाएगा।

Image

पटना जंक्शन, यहां से गुजरने वाली 21 ट्रेनें हुईं हैं रद्द।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अंडाल रेलवे स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग का काम चलने से रद्द की गईं ट्रेनें
  • 28 नवंबर तक नहीं चलेगी 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
  • आज से 29 नवंबर तक 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस का भी परिचालन रद्द

Irctc: आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत अंडाल रेलवे स्टेशन पर 29 नवंबर तक नन इंटरलॉकिंग का काम चलना है। इस वजह से इस रूट की 21 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। वहीं, चार ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलाई जाएंगी। रेल अधिकारियों के मुताबिक 12359/60 कोलकाता-पटना गरीब रथ एक्सप्रेस आज कोलकाता और रविवार को पटना जंक्शन से नहीं चलेगी। इसी तरह 28 नवंबर तक 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस का भी परिचालन नहीं होगा।

शनिवार से 29 नवंबर तक 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस नहीं चलेगी। शनिवार को 13044 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस परिचालित नहीं की जाएगी । शनिवार से 28 नवंबर तक 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस, 27 नवंबर से 29 नवंबर तक 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस, 26 नवंबर को 13135 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस और 27 नवंबर को 13136 जयनगर-कोलकाता एक्सप्रेस नहीं परिचालित की जाएगी।

शनिवार से 28 नवंबर तक नहीं चलेगी बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस

शनिवार से 28 नवंबर तक 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस का परिचालन नहीं किया जाएगा। 27 नवंबर से 29 नवंबर तक 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस भी नहीं चलेगी। 28 नवंबर को 13137 कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस, 29 नवंबर को 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस, 27 नवंबर को 15234 दरभंगा-कोलकाता एक्सप्रेस, 28 नवंबर को 15233 कोलकाता-दरभंगा एक्सप्रेस, 29 नवंबर को 13157 कोलकाता-मुजफ्फरपुर तिरहुत एक्सप्रेस और 30 नवंबर को 13158 मुजफ्फरपुर-कोलकाता तिरहुत एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

इस दिन इस रूट पर चलेंगी ये ट्रेनें

13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस 28 नवंबर को बांका-जसीडीह-प्रधानखांटा के रास्ते परिचालित होगी। 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 29 नवंबर को प्रधानखांटा-जसीडीह-बांका होकर चलेगी। 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस आज भागलपुर-किऊल-झाझा-प्रधानखांटा मार्ग पर चलनी है। इसी तरह 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस 28 नवंबर को प्रधानखांटा-झाझा-किऊल-भागलपुर के रास्ते चलेगी।

28 फरवरी तक रद्द रहेंगी कई ट्रेनें

रेलवे ने कोहरे को ध्यान में रखते हुए एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों का आवागमन रद्द कर दिया है। जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन में कमी की गई है। एक दिसंबर से 26 फरवरी तक 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल पुरबिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 2 दिसंबर से 27 फरवरी तक 15280 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस रद्द रहेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों के रद्द किए जाने और मार्ग परिवर्तित होने को लेकर यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त संबंधित सभी रेलवे स्टेशनों के नोटिस बोर्ड पर भी यह जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article