गाजियाबाद

गाजियाबाद में नई टाउनशीप की तैयारी शुरू, GDA खरीदेगा 462 हेक्टेयर जमीन

गाजियाबाद में नई टाउनशीप हरनंदीपुरम की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए जीडीए 462 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा। जमीन खरीदने के लिए रेट तय करने और अन्य चीजों को लेकर बैठक बुलाई गई, जिसमें कई पहलुओं पर चर्चा की गई।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

नई टाउनशिप हरनंदीपुरम के विकास के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण लगभग 462 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा। हालांकि, इस टाउनशिप का कुल क्षेत्रफल करीब 520 हेक्टेयर होगा, लेकिन बाकी का हिस्सा प्राधिकरण के पास पहले से मौजूद है। किसानों से जमीन की खरीद दर तय करने के लिए शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई।

जमीन खरीदने के लिए बैठक

यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी इंद्र विकास सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरनंदीपुरम योजना में शामिल गांवों की भूमि खरीदने के लिए दर निर्धारण पर चर्चा की गई। बताया गया कि जीडीए ने ग्राम मथुरापुर, शमशेर, चम्पतनगर, भनेड़ाखुर्द, नंगला फिरोज मोहनपुर, भोवापुर, शाहपुर निज मोरटा और मोरटा में लगभग 520 हेक्टेयर भूमि पर आवासीय योजना प्रस्तावित की है, जिसमें से करीब 462 हेक्टेयर भूमि खरीदनी है। इस क्षेत्र में प्राधिकरण के पास पहले से लगभग 11 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध है, और बाकी की भूमि ग्राम सभा से पुनः प्राप्त की जाएगी।

बैठक में यह भी बताया गया कि योजना के अंतर्गत कितने कास्तकार परिवार शामिल हैं, और निबंधन कार्यालय से पिछले छह महीनों के दौरान बेची गई जमीन के दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। बैठक में जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स, सचिव राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त, अपर जिलाधिकारी भू अर्जन आदि भी उपस्थित रहे।

नई टाउनशीप के लिए डीपीआर बन रहा

इसके अलावा, जीडीए नई टाउनशिप के लिए एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) भी तैयार करवा रहा है। इस योजना के लिए एक नई पहल के रूप में यह शर्त भी रखी गई है कि कंपनी, जो DPR तैयार करेगी, उसे प्रति हेक्टेयर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा ताकि प्राधिकरण को किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि न हो। अधिकारियों के अनुसार, नई टाउनशिप के लिए प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article