Reached Udaipur Instead of Patna:दिल्ली से पटना आने वाले यात्री को इंडिगो की फ्लाइट ने राजस्थान स्थित उदयपुर पहुंचा दिया। यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकला तो वह चौंक गया। शहर पटना नहीं होकर उदयपुर निकला। इस पर उसने उदयपुर एयरपोर्ट पर स्थित अधिकारियों से बात की और अपनी परेशानी बताई। इसके साथ ही एयरलाइन कंपनी में शिकायत की, जिसके बाद शख्स को फ्लाइट से पटना पहुंचाया गया। वहीं, नागरिक उड्यन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शिकायत की जांच के आदेश जारी किए हैं। इंडिगो एयरलाइन कंपनी ने भी कहा है कि उन्हें घटना की जानकारी है।
दरअसल, 30 जनवरी को हुसैन ने दिल्ली एयरपोर्ट से पटना आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6ई-214 का टिकट बुक किया था। उस दिन वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। यहां वह गलती से उदयपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई-319 में बैठ गया। किसी ने उसकी गलती नहीं पकड़ी और वह फ्लाइट में बैठकर उदयपुर पहुंच गया। यहां हुसैन को अपनी गलती और एयरपोर्ट कर्मियों की लापरवाही की जानकारी हुई।
