नोएडा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट तक टैक्सी चलाने की तैयारी

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों से लेकर दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाकों में इलेक्ट्रिक टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है। यहां से आपको 24/7 टैक्सी सुविधा मिलेगी, जिससे आपको परेशानी की सामना नहीं करना पड़ेगा।

Image

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट तक टैक्सी चलाने की तैयारी

Photo : iStock

Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने के लिए इलेक्ट्रिक टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है। टैक्सी की सुविधा देने के लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने महिंद्रा लॉजिस्टिक्स मोबिलिटी के साथ समझौता किया है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इलेक्ट्रिक टैक्सी की सुविधा 24/7 प्रदान की जाएगी। ताकि लोगों को ट्रैवल करने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्री ऑनलाइन बुकिंग कर अपनी टैक्सी बुक कर सकते हैं।

पहले चरण में इतनी टैक्सी का होगा संचालन

जानकारी के अनुसार, यात्रियों की संख्या को देखते हुए पहले चरण में 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक टैक्सियों का संचालन किया जाएगा। आने वाले समय में यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ और टैक्सियों की आवश्यकता को देखते हुए इसकी संख्या में इजाफा किया जा सकता है।

एयरपोर्ट पर होगा कार्बन लैस वाहनों का संचालन

एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि एयरपोर्ट पर कार्बन लैस वाहनों का संचालन किया जाएगा। इस लिहाज से इलेक्ट्रिक टैक्सी का संचालन काफी लाभकारी साबित होगा। साथ ही ग्राउंड सर्विसेज के लिए प्रयोग होने वाले ट्रैक्टर, लोडर व बसें भी इलेक्ट्रिक होगी। इतना ही नहीं, इसमें बैगेज ट्रैक्टर, पुशबैक ट्रैक्टर व कार्गो लोडर भी शामिल है।

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का सपना होगा साकार

आमतौर पर शहरों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाली ट्रैक्सियों चलती हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर प्रयोग होने वाले सभी वाहन इलेक्ट्रिक होंगे, इससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। सभी मायनों में देखें तो इससे ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की परिकल्पना को साकार बनाया जा रहा है।

टैक्सी के लिए अब भटने की आवश्यकता नहीं

पहले एयरपोर्ट से निकलने के बाद यात्रियों को टैक्सी के लिए इंतजार करना होता था। उन्हें इधर उधर भटकना पड़ता था। लेकिन अब उन्हें ये परेशानी नहीं होगी। उन्हें एयरपोर्ट से टैक्सी के लिए बहुत दूर तक पैदल चलने की कोई आवश्यकता नहीं है। कंपनी द्वारा अलग-अलग प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा दी जाएगी, जो उन्हें टर्मिनल की बिल्डिंग के अंदर से पिकअप प्रदान करेगी। यात्रियों को टैक्सी के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। वह इलेक्ट्रिक टैक्सी से संबंधित मोबाइल ऐप, वेबसाइट, कॉल सेंटर आदि के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर टैक्सी सुविधा की लाभ उठा सकते हैं।

एयरपोर्ट परिसर में मिलेगा चार्जिंग नेटवर्क

नोएडा एयरपोर्ट से दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट के आस-पास के इलाकों में इलेक्ट्रिक ट्रैक्सी की सुविधा प्रदान करने के लिए एयरपोर्ट परिसर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग के बुनियादी ढांचे की स्थापना से लेकर उसके संचालन और रखरखाव का काम भी यापल द्वारा किया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article