भोपाल

MP के ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत: 15 घायल

Gwalior News: एमपी के ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जान से चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चालक एक भैंस को टक्कर से बचाने की कोशिश करने लगा, जिससे नियंत्रण खोने के कारण वाहन पलट गया। हादसे में 15 अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है-

Image

ग्वालियर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार की मौत

Photo : Times Now Digital

Gwalior News: मध्य प्रदेश से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से चार लोग हादसे का शिकार हो गए। घटना ग्वालियर जिले की है, जहां एक भैंस को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। इस घटना में चार आदिवासी व्यक्तियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा

मामले में अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे घाटी गांव इलाके में हुई। घाटी गांव थाने के प्रभारी जीवनलाल माहौर ने कहा कि सहरिया आदिवासी समुदाय के 31 लोग जड़ी-बूटी इकट्ठा करने के लिए पाई खो गांव के जंगल में गए थे। जिसके बाद वो कैत गांव लौट रहे थे।

चार लोगों की मौत

इस दौरान तिलावली चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक एक भैंस को टक्कर से बचाने की कोशिश करने लगा, तभी नियंत्रण खोने की वजह से वाहन पलट गया। अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

अन्य 15 घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान फूलवती (45), रामदास (46), अरुण (14) और कस्तूरी बाई (65) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि 15 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article