बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आरजेडी ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
Jul 06, 11:38 AMबिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जन सुराज पार्टी ने अपने संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी आधिकारिक घोषणा की। प्रशांत किशोर 11 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उम्मीदवार घोषित होने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी और जनता के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर सीट पर जीत मिलने से जन सुराज पार्टी बिहार की राजनीति में और मजबूत होगी।
Jul 05, 9:11 AMबिहार के समस्तीपुर में ताजपुर–बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सेंटरिंग (शटरिंग) फेल होने की आशंका के बीच कई मजदूर घायल हो गए। पुलिस, प्रशासन और निर्माण एजेंसी राहत-बचाव कार्य के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
Jul 04, 8:00 AMबिहार के CM सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो की मलाही पकड़ी-खेमनीचक सेवा का उद्घाटन किया। अब ISBT से मलाही पकड़ी का सफर सिर्फ 15-16 मिनट में पूरा होगा। जानिए रूट और किराया।
Jul 02, 7:53 AMबिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर इलाके में मुहर्रम के मौके पर निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान विवाद के बाद पथराव की घटना सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। घटना करबला मैदान के पास हुई, जहां नेपाल के रानी (मटियरवा) क्षेत्र से आए जुलूस के दौरान विवाद बढ़ गया। पथराव में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए और आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा।
Jun 27, 3:51 AMबिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की गूंज अब यूपी के शाहजहांपुर तक पहुंच गई है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
Jun 22, 10:12 AMPatna Crime: पटना में दो नौबतपुर इलाके में दो बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया। झारखंड की दोनों बहनें नौबतपुर में तिलक समारोह में नाचने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। नर्तकी के द्वारा नौबतपुर थाने में 10 नामजद और तीन अज्ञात पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। 18 जून को आयोजित एक तिलक समारोह में कार्यक्रम के लिए दोनों बहनों को बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें रोक लिया गया और उनके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। शिकायत में 10 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि तीन अन्य को अज्ञात आरोपी बताया गया है।
Jun 20, 4:15 AMPrince Yadav Death News: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद से जुड़े रौशन आनंद ('ज्ञान बिंदु' एकेडमी के संचालक) के भाई प्रिंस यादव की नेपाल (विराटनगर) के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए बिहार और भारत सरकार से एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ताकि यह साफ हो सके कि यह हत्या है या नहीं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
Jun 15, 12:35 PMAnant Singh News: बिहार के गोपालगंज वायरल वीडियो मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट (एडीजे-3) ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका मंजूर कर ली। मामला मई का है, जब मीरगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
Jun 15, 11:01 AMKhan Sir News: पटना कोचिंग विवाद में जमानत पर बाहर आए 'ज्ञान बिंदु' के डायरेक्टर रौशन आनंद ने खान सर (फैजल खान) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपने भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा पहुंचे रौशन आनंद ने दावा किया कि उनके भाई की अचानक नेपाल के एक होटल में हुई मौत सामान्य नहीं है, बल्कि खान सर और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मिलकर उनकी हत्या करवाई है। उन्होंने खान सर का नार्को टेस्ट कराने और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
Jun 15, 10:31 AMPatna Patliputra Railway Violence बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा के दौरान ट्रेनों की कमी और लेट-लतीफी से नाराज छात्रों ने शनिवार देर रात पटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर उग्र प्रदर्शन और पथराव किया। इस घटना पर राजनीति तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस हिंसा के पीछे छात्रों का नहीं, बल्कि असामाजिक तत्वों का हाथ है जिनपर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही मंत्री ने खान सर के प्रतिद्वंदी रोशन आनंद के भाई की नेपाल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में भी कड़ी कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
Jun 14, 7:09 AMPatna Patliputra Railway Violence: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा के अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और देरी से नाराज होकर भारी हंगामा, तोड़फोड़ और पथराव किया। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें रेल आईजी जितेंद्र राणा घायल हो गए। पटना डीएम डॉ. थियागराजन के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्वों ने आपातकालीन व्यवस्था का उल्लंघन किया था, फिलहाल स्थिति सामान्य है और विशेष ट्रेनें रवाना कर दी गई हैं। आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Jun 14, 2:14 AM: बिहार पुलिस मद्य निषेध परीक्षा के अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र दूर होने और ट्रेनों की लेटी-लतीफी से नाराज होकर पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा और पथराव किया। इस हिंसक प्रदर्शन में रेल आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हंगामे के कारण राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा और कई के रूट बदलने पड़े। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
Jun 14, 1:00 AMबिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनके 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इस मामले पर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हर हाल में आवास खाली करना ही पड़ेगा। उन्होंने अपने निजी जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वह आज भी पिता द्वारा दिए गए घर के एक हिस्से में रहते हैं और उन्हें सरकारी आवास का कोई मोह नहीं है।
Jun 02, 1:54 PMबिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना स्थित उनका हाई-प्रोफाइल सरकारी बंगला '10, सर्कुलर रोड' खाली करने का आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। यह बंगला अब नीतीश सरकार के पशु, मत्स्य और डेयरी संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित हुआ है, जिसके लिए विभाग इसे खाली कराने में जुट गया है।
May 30, 1:33 AMBihar Crime: बिहार के मोकामा इलाके में एक बार फिर गैंगवार और अपराध का मामला सामने आया है। स्थानीय PACS अध्यक्ष मुकेश सिंह पर कुख्यात सोनू-मोनू गैंग के बदमाशों ने जानलेवा हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमला पुरानी रंजिश, वर्चस्व की लड़ाई या स्थानीय विवाद से जुड़ा हो सकता है।
May 24, 3:22 AMबिहार के गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के काफिले पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया।
May 22, 6:18 PMBihar Cabinet Decisions : बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में 13 अहम फैसलों पर मुहर लगी है। जिनमें नालंदा को बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन हेतु 960 एमटीपीडी क्षमता का पर ब्राइडल राइस उत्पादन इकाई की स्थापना करने के लिए 88 करोड़ 18 लख रुपए के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति मिली है।
May 20, 1:14 PMPatna BPSC Protest : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को BPSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिल ने जमकर लाठियां बरसाई हैं।
May 20, 11:04 AMबिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का मामला सामने आया है। पटना के सचिवालय स्थित विकास भवन में शराब की बोतल और टेट्रा पैक मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना ने राज्य में कानून व्यवस्था और शराबबंदी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
May 11, 4:08 PMबिहार की राजधानी पटना में भीषण आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। आंधी के तेज झोंके से कई बड़े विशालकाय पेड़ गिर गए हैं।
May 08, 1:21 PMपटना के अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर सो रहे दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में नवाज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
May 02, 5:23 AMभागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की हत्या और नगर सभापति पर हमले की साजिश रची थी। हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हुआ और अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।
Apr 29, 5:29 AMPatna Murder Case: पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के सती चौड़ा इलाके में 10 साल की स्कूली छात्रा रौशनी कुमार की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। बच्ची बुधवार सुबह दूध लेने निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
Apr 23, 6:35 AM