LIVE

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

आज की ताजा खबर लाइव, 28 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [ चक्रवात ‘अर्नब'], [इजराइल चुनाव], [दिल्ली राहुल गांधी] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: इजराइल के तीन प्रमुख प्रसारणकर्ताओं के ’एग्जिट पोल’ (मतदान बाद सर्वेक्षण) के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को सत्तारूढ़ गठबंधन से अधिक सीट मिलने का अनुमान है यानी संसदीय चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि चक्रवात ’अर्नब’ के कारण राज्य में अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है और प्रशासन के पहले से किए गए एहतियाती उपायों के कारण जनहानि रोकने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों समेत 32,000 कर्मचारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चक्रवात से संपत्ति को होने वाला नुकसान कम से कम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल करें। पढ़ें- देश और दुनिया की अन्य खबरें

nitin aroraUpdated Oct 28, 2026, 09:34 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [ चक्रवात ‘अर्नब'], [इजराइल चुनाव], [दिल्ली राहुल गांधी] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: भदोही जिले में दहेज उत्पीड़न के एक मामले की पैरवी कर रहे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक दलित अधिवक्ता को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी सूडान के ’साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार पर सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए। देश में हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह ’इमरजेंसी लॉयर्स’ ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बीच चक्रवात ’अर्नब’ बुधवार तड़के राज्य के तट के पास ’’लगभग स्थिर’’ रहा और इसके तट से टकराने की प्रक्रिया अगले दो से तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। पुलिस ने राज्य में कुछ स्थानों पर फंसे लोगों को बचाया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार सुबह स्थिति की समीक्षा की। उधर, जॉर्डन और सीरिया ने मंगलवार को एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति जताई जो सीरिया में हुए जॉर्डन के हवाई हमलों में कई आम नागरिकों के मारे जाने से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करेगी। सोमवार को हुए इन हमलों के कारण दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पढ़ें- देश व विदेश की अन्य खबरें

OCT 28, 2026 09:34 IST

इजराइल: ‘एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, नेतन्याहू की लिकुड सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

इजराइल के तीन प्रमुख प्रसारणकर्ताओं के ’एग्जिट पोल’ (मतदान बाद सर्वेक्षण) के अनुसार, देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पूर्व सैन्य प्रमुख गादी आइजेनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को सत्तारूढ़ गठबंधन से अधिक सीट मिलने का अनुमान है यानी संसदीय चुनाव में किसी भी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं।

मंगलवार को हुए संसदीय चुनाव के चैनल 13, चैनल 12 और सार्वजनिक प्रसारणकर्ता ’कान’ के ’एग्जिट पोल’ के अनुसार, नेतन्याहू के गठबंधन को 120 सदस्यीय संसद ’नेसेट’ में 50 सीट मिलने का अनुमान है। यह बहुमत के लिए आवश्यक 61 सीट से कम है। विपक्षी गठबंधन को 52 से 53 सीट, जबकि अरब नेतृत्व वाली पार्टियों को 17 से 18 सीट मिलने का अनुमान है।

आइजेनकोट ने कहा है कि ’एग्जिट पोल’ के नतीजे मौजूदा प्रधानमंत्री के प्रति ’’विश्वास की कमी’’ का संकेत देते हैं।

केंद्रीय चुनाव समिति के अनुसार, चुनाव में 77.7 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जो 2022 की तुलना में 7.1 प्रतिशत अधिक है। यह 1999 के बाद सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है।

वहीं, ’आई24न्यूज’ के एक अलग ’एग्जिट पोल’ में नेतन्याहू के गठबंधन को अन्य सर्वेक्षणों की तुलना में अधिक सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, नेतन्याहू के गठबंधन को 55 और आइजेनकोट के गठबंधन को 49 सीट मिल सकती हैं, जबकि अरब नेतृत्व वाली पार्टियों को 16 सीट मिलने का अनुमान है।

’एग्जिट पोल’ के अलग-अलग अनुमानों से संकेत मिलता है कि फिलहाल दोनों में से किसी भी गठबंधन के लिए सरकार बनाना आसान नहीं होगा और गठबंधन सरकार बनाने के लिए लंबी बातचीत हो सकती है।

चैनल 13 के ’एग्जिट पोल’ के अनुसार, लिकुड को 25 और आइजेनकोट की मध्यमार्गी पार्टी ’याशार’ को 23 सीट मिलने का अनुमान है। चैनल 12 ने लिकुड को 24 और याशार को 22 सीट मिलने का अनुमान जताया है, जबकि ’कान’ के अनुसार लिकुड को 25 और याशार को 21 सीट मिल सकती हैं।

’आई24न्यूज’ के एग्जिट पोल में लिकुड को 27 और याशार को 20 सीट मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल में अरब नेतृत्व वाली पार्टियों के अच्छे प्रदर्शन का अनुमान जताया गया है। ये पार्टियां नेतन्याहू का विरोध करती हैं, लेकिन मुख्य रूप से यहूदी नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन का औपचारिक हिस्सा नहीं हैं।

चैनल 13 और ’कान’ के अनुसार, अरब नेतृत्व वाले दलों को 17 सीट मिल सकती हैं, जबकि चैनल 12 ने उन्हें कुल 18 सीट मिलने का अनुमान जताया है।

चैनल 13 और ’कान’ के एग्जिट पोल में ’ज्वाइंट लिस्ट’ को 10 सीट और चैनल 12 के अनुमान में 11 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। तीनों एग्जिट पोल में इस्लामी पार्टी ’राम’ को सात सीट मिलने का अनुमान है।

इन नतीजों से चुनाव के बाद सरकार गठन के लिए होने वाली बातचीत में अरब पार्टियों का प्रभाव बढ़ सकता है। गठबंधन में शामिल हुए बिना उनका समर्थन या विश्वास मत के दौरान मतदान से दूर रहने का फैसला विपक्ष की अल्पमत सरकार बनाने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

हालांकि, नेतन्याहू और आइजेनकोट दोनों ने अरब नेतृत्व वाली पार्टियों के साथ औपचारिक गठबंधन करने से इनकार किया है।

नफ्ताली बेनेट के विपक्षी गठबंधन ’बी याखाद’ को चैनल 13 और ’कान’ के एग्जिट पोल में 14 सीट और चैनल 12 के अनुमान में 12 सीट मिलने की संभावना है।
यायर गोलान के नेतृत्व वाली वामपंथी झुकाव वाली पार्टी ’डेमोक्रेट्स’ को चैनल 12 और चैनल 13 के एग्जिट पोल में नौ सीट, जबकि ’कान’ के अनुमान में 10 सीट मिल सकती हैं।

तीनों प्रसारकों के अनुमानों के अनुसार, नेतन्याहू समर्थक गठबंधन बहुमत से काफी पीछे रह सकता है। लिकुड और उसका समर्थन करने वाली धुर दक्षिणपंथी तथा कट्टरपंथी यहूदी धार्मिक पार्टियों को कुल मिलाकर 50 सीट मिलने का अनुमान है।

आंध्र प्रदेश के तट के पास लगभग स्थिर है चक्रवात, दो-तीन घंटे तक जारी रहेगी तट से टकराने की प्रक्रिया

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के बीच चक्रवात ’अर्नब’ बुधवार तड़के राज्य के तट के पास ’’लगभग स्थिर’’ रहा और इसके तट से टकराने की प्रक्रिया अगले दो से तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने राज्य में कुछ स्थानों पर फंसे लोगों को बचाया। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार सुबह स्थिति की समीक्षा की।

आईएमडी के अनुसार, चक्रवात का उत्तरी बाहरी हिस्सा जमीन के भीतर और आगे बढ़ गया है, जबकि इसका केंद्र अब भी तटरेखा के बेहद करीब है।

मौसम विभाग ने सुबह साढ़े पांच बजे जारी ताजा जानकारी में कहा, ’’चक्रवात आंध्र प्रदेश के तट के पास लगभग स्थिर बना हुआ है और इसके तट से टकराने की प्रक्रिया अगले दो से तीन घंटे तक जारी रहने की संभावना है।’’

अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के तट के पास 16.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 82.0 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह नरसापुर से लगभग 30 किलोमीटर पूर्व, यनम से 45 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम, काकीनाडा से 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और मछलीपट्टनम से 90 किलोमीटर पूर्व-उत्तर पूर्व में था।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और अगले तीन घंटे के दौरान यनम के दक्षिण के पास, बापटला तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश और यनम के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान यह अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बना रहेगा और हवा की अधिकतम निरंतर गति 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक तथा झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

चक्रवात के प्रभाव से अनकापल्ली, विशाखापत्तनम, काकीनाडा और कोनासीमा जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश हुई।

विशाखापत्तनम, काकीनाडा, कोनासीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की जानकारी दी। चक्रवात के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ भी गिर गए।

जिला पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि काकीनाडा में भारी बारिश और इलाकों में समुद्र का पानी भर जाने के कारण बॉम्बे कट्टा के पास फंसे चार लोगों को पुलिस ने बचाया।
OCT 28, 2026 09:33 IST

OCT 28, 2026 09:32 IST

सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए: मानवाधिकार समूह

दक्षिण-पश्चिमी सूडान के ’साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला में भीड़-भाड़ वाले एक बाजार पर सूडानी सेना के ड्रोन हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए। देश में हिंसा पर नजर रखने वाले मानवाधिकार समूह ’इमरजेंसी लॉयर्स’ ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

मानवाधिकार संगठन ने बताया कि हमला सोमवार शाम को हुआ जिसमें 113 लोग घायल भी हुए।

’इमरजेंसी लॉयर्स’ ने बताया कि मारे गए और घायल हुए लोगों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल थे। संगठन ने बाजार पर हुए इस हमले के लिए सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया और इसकी निंदा की।

संगठन ने एक बयान में कहा कि इस नरसंहार के कारण बाजार सामूहिक हत्या और घायलों से भरे स्थल में तब्दील हो गया। उसने घटना की स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की।
इससे पहले ’डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ ने कहा था कि न्याला स्थित उसके अस्पताल में 36 शव लाए गए हैं और आपातकालीन कक्ष में 150 घायलों को देखा गया।

’साउथ दारफुर’ प्रांत की राजधानी न्याला पर अर्द्धसैनिक बल ’रैपिड सपोर्ट फोर्सेज’ (आरएसएफ) का नियंत्रण है। यह बल 2023 से सूडानी सेना के साथ संघर्ष कर रहा है।
इस युद्ध में लगातार ड्रोन हमले किए जाते रहे हैं, लेकिन हाल के सप्ताह में आरएसएफ और सूडानी सेना दोनों की ओर से ड्रोन हमलों में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए हैं।
OCT 28, 2026 09:32 IST

उप्र: दहेज उत्पीड़न मामले की पैरवी कर रहे दलित अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

भदोही जिले में दहेज उत्पीड़न के एक मामले की पैरवी कर रहे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक दलित अधिवक्ता को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र के सायर गांव निवासी अधिवक्ता जोवीन कुमार (50) की शिकायत और फोन कॉल की रिकॉर्डिंग की जांच के बाद मंगलवार देर शाम आरोपी कुंदन सिंह (25) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि रीतिका सिंह की शादी छह फरवरी 2026 को जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी कुंदन सिंह से हुई थी।
उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे, जिसमें 10 लाख रुपये नकद और अन्य सामान शामिल थे। इसके बावजूद पति और ससुराल के अन्य सदस्य कथित तौर पर अतिरिक्त 10 लाख रुपये नकद की मांग कर रीतिका को प्रताड़ित कर रहे थे।

सिंह ने बताया कि आरोप है कि 12 जुलाई को तीन महीने की गर्भवती रीतिका के पेट पर उसके पति ने कथित तौर पर लात मारी और अगले दिन सास-ससुर ने भी उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद रीतिका ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन किया और पुलिस की मदद से मायके पहुंच गई।

सिंह ने बताया कि रीतिका ने 17 जुलाई को पति और सास-ससुर के खिलाफ औराई थाने में दहेज उत्पीड़न और मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया था।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता जोवीन कुमार को 20 अक्टूबर को एक अज्ञात नंबर से फोन कर मुकदमे की पैरवी नहीं करने की चेतावनी दी गई और कथित तौर पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई।
OCT 28, 2026 09:31 IST

चक्रवात ‘अर्नब' के कारण आंध्र प्रदेश में जनहानि की कोई खबर नहीं: नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कहा कि चक्रवात ’अर्नब’ के कारण राज्य में अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है और प्रशासन के पहले से किए गए एहतियाती उपायों के कारण जनहानि रोकने में मदद मिली है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों समेत 32,000 कर्मचारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चक्रवात से संपत्ति को होने वाला नुकसान कम से कम रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और प्रभावित इलाकों में सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल करें।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नायडू ने कहा, ’’चक्रवात ’अर्नब’ के कारण अब तक किसी की जान जाने की खबर नहीं है। प्रशासन के पहले से किए गए एहतियाती उपायों के कारण जनहानि रोकने में मदद मिली।’’

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गिरे हुए पेड़ों के कारण बंद सड़कों को दो घंटे के भीतर साफ करने और राष्ट्रीय राजमार्गों से पेड़ों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने तेज हवाएं थमने के बाद प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने को भी कहा।

नायडू ने चक्रवात राहत शिविरों में पर्याप्त भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खेतों में पानी भरने से रोकने, बागवानी फसलों की सुरक्षा करने और तालाबों एवं नहरों के तटबंध टूटने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फसलों के नुकसान का प्रारंभिक आकलन करने और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने को कहा।
OCT 28, 2026 09:30 IST

सीरिया में जॉर्डन के हवाई हमलों में आम नागरिकों की मौत, दोनों देश संयुक्त जांच के लिए सहमत

जॉर्डन और सीरिया ने मंगलवार को एक संयुक्त समिति गठित करने पर सहमति जताई जो सीरिया में हुए जॉर्डन के हवाई हमलों में कई आम नागरिकों के मारे जाने से जुड़ी परिस्थितियों की जांच करेगी।

सोमवार को हुए इन हमलों के कारण दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

जॉर्डन ने मंगलवार को कहा कि सीरिया में उसके हवाई हमलों में चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के करीब 20 आतंकवादी मारे गए। हालांकि, उसने स्वीकार किया कि इन हमलों में आम नागरिकों की भी मौत हुई है। सीरिया के प्राधिकारियों के अनुसार, हमलों में सात लोग मारे गए जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

सीरिया और जॉर्डन के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों देश आतंकवादी खतरों से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर और खुफिया जानकारी साझा करने के मामले में समन्वय की व्यवस्था विकसित करेंगे, ताकि सीरिया की संप्रभुता बरकरार रहे और निर्दोष नागरिकों की जान की रक्षा की जा सके।

जॉर्डन की वायुसेना ने सोमवार शाम सीरिया में हवाई हमले किए थे। ये हमले पिछले सप्ताह दक्षिणी जॉर्डन के कराक शहर में एक ’ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च’ में अंतिम संस्कार के दौरान हुए हमले के जवाब में किए गए थे। उस हमले में नौ लोग मारे गए थे।

जॉर्डन ने सोमवार को घोषणा की थी कि उसने हमले में शामिल तीन बंदूकधारियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि वे किस संगठन से जुड़े थे।

जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने हवाई हमलों में मारे गए लोगों की जो संख्या बताई, वह सीरिया के बचावकर्मियों की ओर से दी गई जानकारी से अलग है।

सीरिया के नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि उसने दक्षिणी दारा और स्वेदा प्रांतों में जॉर्डन के हवाई हमलों में मारे गए सात आम नागरिकों के शव बरामद किए हैं। इनमें तीन बच्चों एवं एक महिला समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल थे। मारे गए दो अन्य व्यक्ति बुजुर्ग थे।

सीरिया की सरकार ने कहा कि जॉर्डन ने पहले से कोई सूचना दिए या समन्वय किए बिना ये हमले किए।

हालांकि, दमिश्क और अम्मान दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे के संपर्क में हैं और घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, किसी कारोबारी नेता में बोलने की हिम्मत नहीं', राहुल ने उठाया सवाल

'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, किसी कारोबारी नेता में बोलने की हिम्मत नहीं', राहुल ने उठाया सवाल

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

अदालतों का इस्तेमाल विपक्ष की बंदूक चलाने के लिए नहीं होना चाहिए, SIR याचिका विवाद के बीच बोले पूर्व SC जस्टिस संजय किशन कौल

अदालतों का इस्तेमाल विपक्ष की बंदूक चलाने के लिए नहीं होना चाहिए, SIR याचिका विवाद के बीच बोले पूर्व SC जस्टिस संजय किशन कौल

तमिलनाडु: 13 साल बाद बढ़ा ऑटो किराया, अब पहले 1.8 किमी के लिए चुकाने होंगे 50 रुपये

तमिलनाडु: 13 साल बाद बढ़ा ऑटो किराया, अब पहले 1.8 किमी के लिए चुकाने होंगे 50 रुपये

10000 की नौकरी और हवस का गंदा खेल, अखबार के पूर्व मालिक को मिली 10 बार उम्रकैद की सजा; 5 नाबालिग लड़कियों से हैवानियत

10000 की नौकरी और हवस का गंदा खेल, अखबार के पूर्व मालिक को मिली 10 बार उम्रकैद की सजा; 5 नाबालिग लड़कियों से हैवानियत