पटना

पटना के नौबतपुर में डांसर बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 10 लोग पर केस दर्ज; तिलक समारोह में पहुंची थीं पीड़िता

Patna Crime: पटना में दो नौबतपुर इलाके में दो बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया। झारखंड की दोनों बहनें नौबतपुर में तिलक समारोह में नाचने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। नर्तकी के द्वारा नौबतपुर थाने में 10 नामजद और तीन अज्ञात पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। 18 जून को आयोजित एक तिलक समारोह में कार्यक्रम के लिए दोनों बहनों को बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें रोक लिया गया और उनके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। शिकायत में 10 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि तीन अन्य को अज्ञात आरोपी बताया गया है।

Image

नौबतपुर में दो बहनों के साथ 13 लोगों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। istock

Photo : iStock

Patna Crime: पटना के दानापुर स्थित नौबतपुर में दो बहनों के साथ 13 लोगों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। बता दें कि झारखंड की दोनों बहनें नौबतपुर में तिलक समारोह में नाचने पहुंची थी। इसी दौरान दोनों को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। नर्तकी के द्वारा नौबतपुर थाने में 10 नामजद और तीन अज्ञात पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया। नौबतपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

10 लोगों को किया गया नामजद किया

जानकारी के अनुसार, 18 जून को आयोजित एक तिलक समारोह में कार्यक्रम के लिए दोनों बहनों को बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें रोक लिया गया और उनके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। शिकायत में 10 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि तीन अन्य को अज्ञात आरोपी बताया गया है। पीड़िताओं की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बेलूरा रामपुर निवासी मुन्ना कुमार, उसके चचेरे भाई सूरज कुमार, भानु कुमार समेत कुल 13 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

पीड़िता का कराया गया मेडिकल टेस्ट

मामले पर फुलवारी शरीफ डीएसपी, दीपक कुमार ने बताया कि 19 जून को दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पीड़िताओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।

विशेष जांच टीम की गई गठित

डीएसपी के अनुसार, एफएसएल टीम को भी मौके पर भेजा गया है और घटनास्थल से वैज्ञानिक और भौतिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article