देश

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में RJD ने रेखा गुप्ता पर खेला दांव, प्रशांत किशोर के खिलाफ ठोकेंगी ताल

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आरजेडी ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Image

आरजेडी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। Rekha Gupta Facebook

Bankipur By Election: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारते हुए इस सीट पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

आरजेडी ने बांकीपुर सीट से रेखा गुप्ता को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने सामाजिक और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर दांव खेला है। अब उनका मुकाबला भाजपा के उम्मीदवार से होगा, जिससे यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है।

हाई-प्रोफाइल बनी बांकीपुर सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे चर्चित सीटों में गिनी जाती है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव के जरिए नया विधायक चुना जाएगा।

सियासी मुकाबले पर रहेगी नजर

रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा के साथ ही बांकीपुर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और आरजेडी के बीच होने वाला यह मुकाबला राज्य की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर भाजपा के चुनाव प्रचार और इस सीट पर बनने वाले राजनीतिक समीकरणों पर रहेगी। बिहार के बांकीपुर सीट पर होने वाले विधानसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है।

पार्टी ने रेखा गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारते हुए इस सीट पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। आरजेडी ने बांकीपुर सीट से रेखा गुप्ता को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने सामाजिक और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर दांव खेला है।

प्रशांत किशोर इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि इससे पहले रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

घोषणा के मुताबिक, प्रशांत किशोर 11 जुलाई को बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लंबे समय से इस बात की चर्चा थी कि पीके किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। अब पार्टी ने इस पर मुहर लगा दी है। विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी एक भी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी।

कौन हो सकते हैं बीजेपी के उम्मीदवार?

कायस्थ बहुल मानी जाने वाली इस सीट पर भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में इसी समुदाय के नेताओं के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. रणवीर नंदन, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा और पार्टी प्रवक्ता अजय आलोक को प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

हाई-प्रोफाइल बनी बांकीपुर सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे चर्चित सीटों में गिनी जाती है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उनके इस्तीफे से खाली हुई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव के जरिए नया विधायक चुना जाएगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article