पटना

अनंत सिंह को बड़ी राहत, हथियार के साथ डांस मामले में गोपालगंज MP-MLA कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत; जानें क्या है पूरा मामला

Anant Singh News: बिहार के गोपालगंज वायरल वीडियो मामले में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट (एडीजे-3) ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) याचिका मंजूर कर ली। मामला मई का है, जब मीरगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Image

हथियार लहराने के मामले में अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत। PTI

Photo : PTI

Anant Singh News: गोपालगंज डांसर वायरल वीडियो केस में मोकामा विधायक अनंत सिंह और गायक गुंजन सिंह को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने हथियार लहराने और अश्लील गानों के प्रदर्शन से जुड़े मामले में दोनों को अग्रिम जमानत दे दी। गोपालगंज सिविल कोर्ट के एडीजे-3 एमपी-एमएलए की कोर्ट ने सोमवार को अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इस मामले में सभी आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।

अनंत सिंह के वकील ने क्या दी दलील?

वकील ने कोर्ट को बताया कि अनंत सिंह पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। दुर्भावनापूर्ण तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने तर्क दिया कि इस मामले से जुड़े साक्ष्य पर्याप्त नहीं हैं और उनके मुवक्किल कानून की प्रक्रिया में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं। जबकि अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए अपनी दलीलें पेश कीं।

क्या है मामला?

यह मामला 2 और 3 मई की है। मामला मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में अनंत सिंह शामिल हुए थे। सेमराव गांव के निवासी गुड्डू राय के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें हजारों लोग आए थे। 4 मई को सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ था. इस वायरल वीडियो में अनंत सिंह समर्थकों के साथ कथित रूप से अश्लील डांस देख रहे थे. इस वीडियो में एक डांसर मुझको राणा जी माफ करना... बोल वाले गाने पर डांस करती नजर आई थी। इसके अलावा दूसरा वीडियो भी था. जिसमें कुछ लोग अपने हाथों में हथियार लेकर डांस कर रहे थे।

वीडियो के वायरल होने के बाद मीरगंज थाना में साइबर सेल के पुलिस अवर निरीक्षक के द्वारा अनंत सिंह सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की थी। जांच के बाद मीरगंज पुलिस ने अनंत सिंह, गुंजन सिंह और अन्य लोगों सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!