शहर

VIDEO: रक्षाबंधन से पहले भरत तिवारी की भतीजी से पवन सिंह ने बंधवाई राखी, परिवार से बोले- जरूर दिलवाऊंगा न्याय

बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह सोमवार को भरत तिवारी के घर पहुंचे और उनके परिवार से करीब डेढ़ से दो घंटे मुलाकात की। उन्होंने भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली। रक्षाबंधन से पहले भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी भी बांधी। पवन सिंह ने भोजपुरी में कहा, “भरत तिवारी हम बनब” और परिवार को न्याय की लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Image

पवन सिंह ने भरत तिवारी के परिवार के सदस्यों से की मुलाकात। ANI

Pawan Singh In Bharat Tiwari House: बीजेपी एमएलसी और भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह सोमवार को भरत तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और भरत तिवारी के मामले की पूरी जानकारी ली. घर पहुंचने के बाद पवन सिंह ने सबसे पहले भरत तिवारी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह करीब डेढ़ से दो घंटे तक भरत तिवारी के परिवार के बीच बैठे है। इतना ही नहीं रक्षाबंधन त्योहार से पहले उन्होंने भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी। परिवार ने जानकारी दी कि पवन सिंह ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।

'भरत तिवारी हम बनब।'

वहीं, पवन सिंह ने भोजपुरी भाषा में कहा कि 'भरत तिवारी हम बनब।' उन्होंने परिवार से पूरे मामले की जानकारी हासिल की और कहा कि वह इंसाफ दिलाने के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे। आशा देवी के मुताबिक, पवन सिंह ने परिवार को भरोसा दिया कि न्याय की लड़ाई में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां, पिता, भाई और भाभी सहित परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

क्या है मामला?

खुद को व्यवस्था से नाराज और बदलाव की लड़ाई लड़ने वाला व्यक्ति बताने वाले भरत तिवारी का 17 जून को पुलिस ने 'एनकाउंटर' किया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रिवार और कुछ स्थानीय लोगों का आरोप है कि भरत तिवारी आत्मसमर्पण करना चाहता था और उसके बावजूद गोली चलाई गई। इसी विरोधाभास के कारण यह एनकाउंटर विवादों में आ गया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और निष्पक्ष जांच की मांग की।

लोगों ने सवाल उठाया कि यदि वह आत्मसमर्पण के लिए तैयार था तो फिर गोली क्यों चलाई गई। विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की। वहीं, राज्य में सियासत गरमा गई। आरजेडी ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताया। वहीं. सम्राट चौधरी सरकार का कहना है कि इस मामले पर निष्पक्ष जांच चल रही है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article