Cyclone Arnab Live Updates: तूफान 'अर्नब' का आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल शुरू, तटीय इलाकों में मचाया तांडव, कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं
आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 'बेहद भीषण' चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) का लैंडफॉल (तट से टकराने की प्रक्रिया) बुधवार (28 अक्टूबर) को जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात का केंद्र आंध्र प्रदेश तट के बेहद करीब बना हुआ है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि चक्रवात का उत्तरी स्पाइरल बैंड जमीन में प्रवेश कर चुका है और लैंडफॉल की यह प्रक्रिया अगले तीन घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है। जानिए हर अपडेट।
Cyclone Arnab Live Updates: तूफान 'अर्नब' का आंध्र प्रदेश तट पर लैंडफॉल शुरू, तटीय इलाकों में मचाया तांडव, कई जिलों में मूसलाधार बारिश और तेज हवाएं
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट
चंद्रबाबू नायडू ने हालात की समीक्षा की, राहत कार्य तेज करने के निर्देश
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सुबह 6:15 बजे टेलीकॉन्फ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टरों और अधिकारियों के साथ चक्रवात अर्नब के असर की समीक्षा की।
उन्होंने गिरे हुए पेड़ों को हटाने और मौसम की स्थिति सुधरने पर बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
भारी बारिश के बीच टैंकों और नहरों को ओवरफ्लो होने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।
प्रभावित इलाकों में तेज बारिश और हवाओं के मद्देनजर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
पुलिस और प्रशासन की एडवाइजरी
काकीनाडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने जनता से अपील की है, जब तक बहुत जरूरी न हो, अपने घरों से बाहर न निकलें। जलभराव या बाढ़ से प्रभावित जोखिम वाले इलाकों से दूर रहें। किसी भी आपातकालीन स्थिति या फंसने पर मदद के लिए तुरंत डायल 112 (Dial 112) या काकीनाडा पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
सुरक्षित निकाले गए लोगों की आपबीती
जी. राजू (प्राइवेट कंपनी कर्मचारी) ने बताया कि वह दोपहर की शिफ्ट में काम कर रहे थे, तभी चक्रवात 'अर्नब' के कारण पानी भर गया और वे फंस गए। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। सी. दुर्गा प्रसाद (नदाकुडुरु निवासी) चक्रवात के दौरान काकीनाडा बस स्टैंड की ओर जाते समय बाढ़ के पानी में फंस गए थे। स्थानीय निवासियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
CWC गोदाम में फंसे कर्मचारी
काकीनाडा में रेस्क्यू ऑपरेशन: बाढ़ और समुद्री पानी में फंसे लोग
कई जगहों पर पेड़ उखड़े
प्रभावित जिले: अनाकापल्ली (Anakapalli), विशाखापत्तनम, काकीनाडा, कोनासीमा (Konaseema) और पश्चिम गोदावरी जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। जिला कलेक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, तूफानी हवाओं के कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए हैं।
हवा की रफ्तार और लैंडफॉल का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ना जारी रखेगा। यह बापटला (Bapatla) और विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के बीच, यानम के ठीक दक्षिण के पास एक बेहद भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में तट को पार करेगा।
