पटना

जीतन राम मांझी के काफिले पर पथराव, मची अफरा-तफरी; बाल-बाल बचे मंत्री

बिहार के गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के काफिले पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया।

Image

जीतन राम मांझी पर

गया : जिले में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। शुक्रवार की शाम एक स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मांझी के काफिले पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाल ली। हालांकि, मांझी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पथराव के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल, उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है।

एक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मांझी

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम गया जिले के एक स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वीआईपी नेता के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर हुई चूक

केंद्रीय मंत्री स्तर के वीआईपी नेता के कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर हुई चूक के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिसिया व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पर हुए इस हमले ने सूबे की सियासी हलचल को तेज कर दिया है। मीडिया खबरों के मुताबिक, इससे पूर्व भी जीतन राम मांझी की समधन विधायक ज्योति देवी पर कुछ लोगों ने हमला करने की कोशिश की थी। इस हमले से पहले एक शख्स ने जीतन राम मांझी पर हमले करने का वीडियो जारी किया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article