पटना

प्रिंस यादव की मौत पर तेजस्वी ने जताया दुख, बिहार सरकार से की उच्च स्तरीय कमेटी बनाने की मांग

Prince Yadav Death News: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद से जुड़े रौशन आनंद ('ज्ञान बिंदु' एकेडमी के संचालक) के भाई प्रिंस यादव की नेपाल (विराटनगर) के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। तेजस्वी यादव ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए बिहार और भारत सरकार से एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ताकि यह साफ हो सके कि यह हत्या है या नहीं। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

Image

तेजस्वी यादव ने प्रिंस यादव की मौत पर जताया दुख। ANI

Photo : ANI

Prince Yadav Death News: पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद (Raushan Anand) के भाई प्रिंस की संदिग्ध परिस्थिति में नेपाल में मौत हो गई है। इस घटना को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने रौशन आनंद के भाई की मौत पर दुख प्रकट किया।

उन्होंने कहा, इसकी जानकारी हमें मिली है बहुत दुखद है, मेरा पूरा परिवार पूरी पार्टी रौशन आनंद के साथ है। इस पूरे मामले में बिहार सरकार और भारत सरकार एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच करें क्या हत्या हुई है या नहीं।

राज्य में दिनदहाड़े हो रही डकैती: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने आगे कहा पूरे मामले में राज्य सरकार की स्थिति बिल्कुल संदिग्ध है। तेजस्वी यादव ने कहा,"बिहार में दिनदहाड़े हत्या लूट डकैती की घटना हो रही है। दरभंगा में किस तरीके से शोरूम में घुसकर मैनेजर की हत्या कर दी गई क्या हुआ। आजकल बिहार में क्या हो रहा है 10 हजार बांटकर लोग पिछले दरवाजे से सत्ता में आ गए हैं लेकिन हालत कितनी खराब है देख लीजिए।

'राज्य का खजाना खाली है'

तेजस्वी यादव ने आगे राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "आज बिहार में क्या हो रहा है रिशु वाले मामले में बड़े से बड़े घोटाले हुए बड़ी से बड़ी मछलियों को बचाने का काम चल रहा है राज्य का खजाना खाली है। बिहार में छात्र नौजवान क्या भुगत रहे हैं। नौकरी नहीं मिल रही है रेल समय पर नहीं चल रहा है सबसे ज्यादा कोई परेशान है तो बिहार का नौजवान है यह विषय ज्यादा इंपोर्टेंट है।

कोचिंग विवाद और नेपाल में मौत

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद से जुड़े प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रिंस यादव, ज्ञान बिंदु एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई थे और हाल के दिनों में कोचिंग विवाद को लेकर सुर्खियों में रहे थे। घटना के बाद परिवार ने इसे हत्या बताते हुए गहरी साजिश की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, कुछ राजनीतिक नेताओं ने भी मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है। दूसरी ओर, जांच एजेंसियां अभी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं और आधिकारिक तौर पर हत्या की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां होटल, वहां मौजूद लोगों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हत्या, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई मौत का मामला है। फिलहाल जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article