शहर

VIDEO: 'घर तो खाली करना होगा, धरती पर कोई रोक नहीं सकता', CM सम्राट का राबड़ी देवी को सीधी चेतावनी; सुनाया नीतीश कुमार का किस्सा

बिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनके 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इस मामले पर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे सम्राट चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हर हाल में आवास खाली करना ही पड़ेगा। उन्होंने अपने निजी जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि वह आज भी पिता द्वारा दिए गए घर के एक हिस्से में रहते हैं और उन्हें सरकारी आवास का कोई मोह नहीं है।

Image

सीएम सम्राट चौधरी ने दी राबड़ी देवी को आवास खाली करने की चेतावनी। AI IMAGE

Rabri Devi Bungalow Row: बिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर खींचातान चल रही है। दरअसल बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने का आदेश जारी कर दिया गया है। नोटिस जारी करने के बाद भी राबड़ी देवी आवास खाली करने को तैयार नहीं है।

इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री ने राबड़ी देवी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचे सम्राट चौधरी ने खुले मंच से रावड़ी देवी के आवास खाली कराने के मामले को लेकर दिया बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि किसी माई के लाल में यह दम नहीं की आवास को खाली न करें हर हाल में आवास को तो खाली करना ही पड़ेगा।

सम्राट चौधरी ने सुनाया अपना किस्सा

इतना ही नहीं उन्हें घर को लेकर अपनी जीवन से जुड़ी बातें भी बताई। मैं 27 साल से सदन में आ रहा हूं। कभी बाहर बैठता हूं। कभी अंदर बैठता हूं। मेरे पिता जी ने घर में मुझे एक हिस्सा दिया। उसी में मैं रहता हूं।

उन्होंने आगे कहा,"जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैं सरकारी आवास में आया। कुछ लोगों को लगता है कि उनका घर बपौती है, लेकिन वो लोग कान खोलकर सुन लें। जनता मालिक है। वो जिन्हें चाहेगी वहीं मुख्यमंत्री आवास में रहेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि जब मैं राज्य का गृह मंत्री था तब भी मैं अपने निजी घर में रहता था। मुझे किसी चीज की कोई मोहमाया नहीं है।"

सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार की तारीफ

उन्होंने नीतीश कुमार का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 15 तारीख को सीएम पद छोड़ा और 1 तारीख यानी 16वां दिन उन्होंने अपना आवास खाली कर दिया। कुछ लोगों को लगता है मेरा घर। मैं कहता हूं आपका घर जरूर खाली होगा। धरती पर कोई रोक नहीं सकता।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड के गोसाईपुर में पहुंचे थे। जहां उन्होंने सहयोग शिविर में दीप प्रज्वलित कर सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जो विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया है, और जो उनका सपना है उसको पूरा करने का काम मैं करूंगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article