Khan Sir News: बिहार में फैजल खान ऊर्फ खान सर से जुड़े चर्चित कोचिंग विवाद की वजह से जेल में बंद रौशन आनंद (Raushan Sir) को जमानत मिली है। दरअसल, अदालत से जमानत मिलेने के बाद वो अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सहरसा पहुंचे।
इसी दौरान उन्होंने खान सर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि फैजल खान ने ही मेरे भाई की हत्या करवाई है। फैजल खान और कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद ने मेरे भाई की हत्या करवाई । उनका नार्को टेस्ट हो। पटना पुलिस जो फैजल खान पर केस हुआ है और उन्हें 72 घंटे का समय मिला पर किस नेता के कहने पर फैजल खान को गिरफ्तार नहीं किया गया।
खान सर मेरी हत्या करवा सकता है: रौशन आनंद
उन्होंने दावा किया कि फैजल खान हमारी हत्या करवा सकता है। हम सुरक्षा की मांग करते हैं। वो (फैजल खान) झूठा है। क्या उसे आप सर कहेंगे। फैजल खान ने गोली चलवाई और आरोप हम पर लगाया। फिर भी पटना पुलिस ने उसे गिरफ्तार नही किया।
रौशन आनंद ने आगे कहा, "वो (फैजल खान) गार्ड चाहते हैं। अपना धौंस दिखाना चाहते हैं। यूपी का होकर बिहार मे एकधिकार चाहते हैं। वो खान झूठा है हमारी सरकार से दो मांग है । मेरे भाई की हत्या की सीबीआई जांच हो। फैजल खान ने रूह मलिक के साथ मिलकर षडयंत्र रचा है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे अब अंतिम संस्कार मे जाना है। हमें पुलिस-प्रशासन का सहयोग चाहिए। हमने अपना भाई खोया है। हमे जेल मे डालने के लिए उसने एक नेता को करोड़ो रूपया दिया।
प्रिंस यादव की नेपाल में हुई मौत
बिहार की मशहूर 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की विराटनगर (नेपाल) स्थित एक होटल में मौत हो गई। प्रिंस यादव के चाचा मनोज सिंह ने बताया कि प्रिंस पूरी तरह से स्वस्थ थे, ऐसे में अचानक उनकी मौत की खबर आना गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। परिजनों ने नेपाल और भारतीय प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
आखिर क्या है कोचिंग को लेकर विवाद?
बिहार का कोचिंग विवाद मुख्य रूप से पटना के दो सबसे बड़े और बेहद लोकप्रिय कोचिंग संस्थानों—'खान सर' (खान ग्लोबल स्टडीज) और रौशन आनंद ('ज्ञान बिंदु' जीएस एकेडमी) के बीच व्यावसायिक होड़ और बाजार में वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा है। जून 2026 की शुरुआत में इस प्रतिद्वंद्विता ने तब हिंसक रूप ले लिया, जब खान सर के कोचिंग सेंटर पर अचानक पत्थरबाजी और फायरिंग की गई। खान सर का आरोप था कि उनके द्वारा कम फीस में भारी संख्या में छात्रों को पढ़ाने के कारण विरोधी संस्थान उनसे नाराज थे और उन्हें पहले भी धमकियां मिली थीं।
इस घटना के बाद पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 'ज्ञान बिंदु' के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसके विरोध में उनके छात्रों ने सड़क पर उतरकर भारी प्रदर्शन किया (हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई)। इस बड़े बवाल और कानून-व्यवस्था बिगड़ने के बाद बिहार सरकार बेहद सख्त हो गई है और उसने कोचिंगों पर नकेल कसने के लिए नई नियमावली लागू कर दी है, जिसके तहत अब सरकारी स्कूल-कॉलेज के समय पर कोचिंग चलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, सभी कोचिंग्स के लिए अपने छात्रों का पूरा डेटा जिला प्रशासन को सौंपना अनिवार्य कर दिया गया है, और सरकारी शिक्षकों के निजी कोचिंग में पढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
