शहर

Bihar Bridge Collapse: नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पर बड़ा हादसा, ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल का स्लैब गिरा; कई मजदूर घायल

बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर–बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सेंटरिंग (शटरिंग) फेल होने की आशंका के बीच कई मजदूर घायल हो गए। पुलिस, प्रशासन और निर्माण एजेंसी राहत-बचाव कार्य के साथ हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Image

हार के समस्तीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्लैब गिरा, कई मजदूर घायल।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को निर्माणाधीन ताजपुर–बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना पर बड़ा हादसा हो गया। मोहनपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी पर बन रहे पुल के पिलर संख्या 38 के पास अचानक सेंटरिंग (शटरिंग) ध्वस्त हो गई, जिसके बाद पुल का स्लैब भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे, जो मलबे की चपेट में आ गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और साथी मजदूरों व स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सेंटरिंग फेल होने की आशंका, जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और परियोजना से जुड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कई मजदूर घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शुरुआती जांच में सेंटरिंग (शटरिंग) फेल होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और निर्माण एजेंसी हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। गौरतलब है कि ताजपुर–बख्तियारपुर फोरलेन परियोजना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल मानी जाती है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article