लखनऊ

Good News: यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब 145 रुपये में AC बस से लखनऊ से कानपुर का सफर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2022, 05:11 PM IST

UP Roadways bookings: राजधानी लखनऊ से कानपुर के लिए चारबाग अड्डे और कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से लखनऊ के लिए एसी शटल बसों का संचालन होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। पहले चरण में दोनों ओर से आठ एसी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी होगी। एक यात्री का किराया 145 रुपये होगा।

Image

लखनऊ से कानपुर के बीच चलेंगी आठ एसी शटल बस

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ से कानपुर जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज
  • लखनऊ से कानपुर के बीच चलेंगी आठ एसी शटल बस
  • 145 रुपये रहेगा प्रति यात्री का किराया, ऑनलाइन होगी बुकिंग

UP Roadways: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी से कानपुर के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए राहत देते हुए रोडवेज प्रशासन ने एसी शटल बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। यात्रियों को यह सुविधा शनिवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। अब 145 रुपये में यात्री चारबाग से कानपुर के बीच आवागमन कर सकेंगे। यात्रियों को यह सेवाएं रोजाना सुबह नौ से रात आठ बजे तक मिला करेंगी। लखनऊ से कानपुर जाने वाले यात्री लंबे समय से मांग कर रहे थे कि लखनऊ से कानपुर के लिए एसी शटल बस का संचालन किया जाए।

यात्रियों की इसी मांग को देखते हुए रोडवेज प्रशासन की तरफ से आठ एसी जनरथ बसों को शटल बस सेवा के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इन बसों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे यात्री

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर के अनुसार परिवहन निगम प्रशासन शनिवार से चारबाग बस अड्डे से कानपुर के झकरकटी बस अड्डे तक एसी शटल बसों का संचालन कर रहा है। बस यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर बसों की संख्या में भी इजाफा कर सकते हैं। बसों में सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट भी बुक करा सकते हैं। प्रति यात्री किराया 145 रुपये तय किया गया है।

ये रहेगी समय सारिणी

कानपुर के झकरकटी के लिए चारबाग बस अड्डे से सुबह नौ और दस बजे शटल बस दो, तीन व चार बजे और शाम को सात व रात आठ बजे अंतिम बस रवाना होगी। वापसी में कानपुर के झकरकटी बस अड्डे से सुबह छह और सात बजे के बाद दोपहर बारह बजे, एक बजे और शाम चार, पांच, छह और सात बजे बसें लखनऊ के लिए रफ्तार पकड़ेंगी।

सिटी बस स्टाफ से परेशानी पर मिलाएं टोल फ्री नम्बर

दूसरी ओर, सिटी बस में सफर करने के दौरान यात्री ड्राइवर और कंडक्टर के लापरवाही या किराये में गड़बड़ी पर लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5014 पर शिकायत या सुझाव दे सकते हैं। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने आदेश जारी कर हेल्पलाइन को बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी को दिए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article