लखनऊ

UP में रक्षाबंधन पर बहनों के लिए रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में दो दिन फ्री बस सेवा, सीएम योगी का तोहफा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 28, 2023, 09:38 PM IST

मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर यूपी रोडवेज एवं सिटी बस में 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि बारह बजे तक नहीं देय होगा किराया, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से भी निर्देश जारी।

Image

प्रदेश में कहीं भी जाने के लिए महिलाओं को रोडवेज टिकट नहीं लेना होगा

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की माताओं एवं बहनों को सरकार की ओर से शुभ उपहार भेंट किया है। सीएम ने प्रदेश भर में यूपी रोडवेज और सिटी बसों में 29 अगस्त की रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की यात्रा निशुल्क करने का आदेश दिया है।

इस आदेश के बाद निश्चित समयावधि में प्रदेश में कहीं भी जाने के लिए महिलाओं को रोडवेज टिकट नहीं लेना होगा, जबकि सिटी के अंदर भी सिटी बसों में उनका किराया देय नहीं होगा। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद परिवहन निगम और नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

परिवहन निगम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है की विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को दिनांक 29 अगस्त की रात 12:00 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने का शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है। परिवहन निगम की समस्त बसों में इस दौरान महिलाओं को किराया देय नहीं होगा।

इस सुविधा का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिले इसके लिए प्रचार-प्रसार हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। वहीं नगरीय परिवहन निदेशालय ने भी निर्देश दिया गया है कि प्रदेश के प्रमुख शहरों (लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुरादाबाद, झाँसी, बरेली, गोरखपुर, शाहजहाँपुर, आगरा एवं मथुरा-वृन्दावन) में एसपीवी के माध्यम से संचालित की जा रही नगरीय बसों में रक्षाबन्धन पर्व पर 29.08.2023 की रात्रि 12:00 बजे से 31.08.2023 की रात्रि 12:00 बजे तक महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article