लाइफस्टाइल

Latest Rakhi design: प्यारे भैया-भाभी को नहीं लगेगी किसी की नजर, देखें रक्षाबंधन के लिए लेटेस्ट शानदार राखी डिजाइन्स

Rakhi designs latest (राखी डिजाइन): रक्षाबंधन का प्यारा त्योहार इस साल 30 अगस्त की तारीख को मनाया जाएगा। प्यारे भैया-भाभी के लिए राखी की शानदार डिजाइन्स तलाश रहे हैं, तो ईविल आई, मीनाकारी, कुंदन, चांदी से लेकर धागे और सितारे की ये राखियां बेशक ही आपके भाई को भी खूब पसंद आएंगी। देखें रक्षाबंधन 2023 के लिए बेहतरीन राखी डिजाइन और राखी बांधने का शुभ मुहूर्त।

Image

Latest rakhi designs for raksha bandhan bhaiya bhabhi rakhi kundan evil eye stylish bro rakhi

Latest Rakhi designs (राखी डिजाइन): भाई-बहन के बीच का रिश्ता बहुत ही ज्यादा प्यारा होता है, उनकी खट्टी-मीठी नोक झोंक में भी ढेर सारा प्यार और दुलार होता है। अगर आपके और आपके भाई के बीच का रिश्ता भी ऐसा ही चटपटी चाट की तरह है, तो इस रक्षा बंधन प्यारे भैया की कलाई पर शानदार डिजाइन की राखी बांधकर इस रिश्ते में और मिठास घोल दें। बता दें कि इस साल राखी 30 अगस्त को रात में 9 बजकर 2 मिनट पर भद्राकाल समाप्त होगा। वहीं सावन पूर्णिमा 31 अगस्त को सुबह 7.05 मिनट पर खत्म होगी, इसलिए रात में भद्रा खत्म होने के बाद और 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांधी जा सकती है।

Rakhi designs latest 2023

नजर के टीके वाली राखी

Evil Eye Rakhi

Evil Eye Rakhi

भैया भाभी के लिए ईविल आई वाली ये प्यारी सी राखी एकदम बेस्ट रहेगी। नए डिजाइन की इस राखी में आपको बहुत सारे पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। इस पैटर्न में ब्रेसलेट वाली राखी भी भाई को पहनाएंगी, तो लंबे समय तक हैंडी और बेहतरीन रहेगी।

कुंदन वाली राखी

Kundan Rakhi

Kundan Rakhi

एलिगेंट कुंदन वाली राखियां इन दिनों खूब फैशन में है, आप भी अपने भाई भाभी या बहनों के लिए ऐसी स्टाइलिश राखी खरीद कर ला सकते हैं। बेशक ही हर किसी को ये वाली राखी बहुत अच्छी लगेगी।

चांदी की राखी

Infinity Chandi silver Rakhi

Infinity Chandi silver Rakhi

चांदी के इंफीनिटी सिंबोल वाली ये राखी भी प्यारे भैया की कलाई में खूब जचेगी।

मीनाकारी राखी

Meenakari Rakhi

Meenakari Rakhi

मीनाकारी डिजाइन वाली ये राखियां अपने आप में ही बहुत प्यारी लग रही हैं। आप अपने पसंद के रंग में बढ़िया सी डिजाइन्स चुन सकते हैं। वहीं भाभी के लिए तो लटकन वाली ऐसी ही राखी लाईएगा बहुत ही कमाल लगेगी।

ऊन की राखी

Crochet Rakhi

Crochet Rakhi

क्रोशिए की राखियां इन दिनों काफी पॉपुलर हो रही हैं। ऐसी राखी आप भी खुद से भाई के लिए बना सकती हैं। वहीं अगर खुद से बनाई हुई राखी भाई को पहनाएंगी, तो राखी का मजा और दुगना हो जाएगा।

फ्लोरल राखी

Pearl Floral rakhi design

Pearl Floral rakhi design

मोती और कुंदन की फ्लोरल पैर्टन भैया भाभी राखी इस रक्षा बंधन के हिसाब से परफेक्ट राखी हो सकती है। ये वाली राखी न गीली होगी और न ही खराब, ऐसे में अगर आपके भाई लंबे समय तक राखी पहने रहने के शौकीन हैं, तो फिर उनकी कलाई पर ये वाली राखी खूब खिलेगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article