लखनऊ

Lucknow Rain: बारिश ने लखनऊ को डूबोया! स्कूल बंद, गोमती नदी में बढ़ा जलस्तर, DM ने की घरों में रहने की अपील

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 11, 2023, 11:02 AM IST

Lucknow Rain: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय मानसून की सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां 12 घंटों के भीतर 90 मिमी से अधिक बारिश हुई है। बारिश रविवार शाम को शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी रही।

Lucknow Rain: मॉनसून ने जाते-जाते लखनऊ पर ऐसा कहर बरपाया है कि अब ये शहर पानी-पानी हो गया है। हाल ये हो गया है कि स्कूलो को बंद कर दिया गया है। लोगों को घरों से बाहर न निकले की सलाह दी जा रही है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

इस साल सबसे ज्यादा बारिश

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस समय मानसून की सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां 12 घंटों के भीतर 90 मिमी से अधिक बारिश हुई है। बारिश रविवार शाम को शुरू हुई और सोमवार सुबह तक जारी रही। जिसके कारण सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया और सड़कों पर जाम लग गया।

स्कूल बंद

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अतिरिक्त बारिश के पूर्वानुमान के कारण जिला मजिस्ट्रेट सूर्यपाल गंगवार ने सोमवार को एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

घरों से न निकलने की अपील

डीएम कार्यालय ने भी निवासियों को चेतावनी जारी की है और उन्हें सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे अपने घर से बाहर न निकलें। पूर्वानुमान में बिजली और गरज के साथ आगे बारिश की संभावना का संकेत दिया गया है।

इन इलाकों में जलभराव

जानकीपुरम सेक्टर एफ, चौक, फैजुल्लागंज, कानपुर रोड पर एलडीए कॉलोनी और आशियाना सहित लखनऊ के कई इलाके इस समय जलभराव का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, विक्रमादित्य मार्ग और कालिदास मार्ग जैसे महंगे इलाकों से भी जलभराव की खबरें सामने आईं हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article