लखनऊ

Up News: जमीनी विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, नाराज ग्रामीणों ने लगाई झोपड़ी में आग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 03:32 PM IST

जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने कथित रूप से गोली उस वक्त मारी जब परिवार के लोग रात में सो रहे थे। इस घटना की वजह से ग्रामीण लोग आक्रोशित हो गए और गांव की कई झोपड़ियों में आग लगा दी।

Image

Up News: जमीनी विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, नाराज ग्रामीणों ने लगाई झोपड़ी में आग

Photo : BCCL

Land Dispute Case: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने कथित रूप से गोली उस वक्त मारी जब परिवार के लोग रात में सो रहे थे। इस घटना की वजह से ग्रामीण लोग आक्रोशित हो गए और गांव की कई झोपड़ियों में आग लगा दी। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ससुराल में ली थी जमीन

दरअसल, ककराबाद गांव निवासी शिवशरण (30) की संदीपन घाट थाना क्षेत्र के छबीलेपुर गांव में ससुराल थी और उसने तीन वर्ष पूर्व अपनी ससुराल में पंडा चौराहे के पास जमीन खरीदी थी, जहां वह अपनी पत्नी बृजकली (25)के साथ रहता था। जमीनी विवाद को लेकर कुछ अज्ञात बदमाशों ने 14 सितंबर की रात घर में घुस गए। घर में सो रहे शिवशरण, उसकी पत्नी और उसके ससुर होरीलाल(60) की गोली मार कर हत्या कर दी। इस मामले के बाद गांव वाले गुस्सा हो गए।

गांव वाले कर रहे थे पुलिस का विरोध

गुस्साए गांव वालों ने गांव के कुछ झोपड़ियों में आग लगा दी। इन सब घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो गांव वालों ने इसका विरोध किया। हालांकि पुलिस ने गांव वालों को समझा-बुझाकर शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया। वहीं, झोपड़ियों में लगी आग को बुझा दिया गया।

स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में

वहीं, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण पुलिस को मृतकों के शव नहीं ले जाने दे रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शव को अपने कब्जे में लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में चार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article