Crime In Banda Up: यूपी के बांदा में नरैनी थाना अंतर्गत दिवली गांव में खेत से काम कर वापस लौट रहे एक युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों को देखकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी पहुचें। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। पुलिस को सूचित करने के बाद परिजन ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
कई साल पुराना था विवाद
दरअसल, बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पुरानी रंजिश के कारण युवक से उसकी जान लेने की कोशिश की। वहीं, घायल युवक पुष्पेंद्र के मुताबिक यह विवाद कई साल पुराना है। गुरुवार 21 सितंबर को जब वह खेत से काम कर वापस घर लौट रहा था, तभी गांव के 3 लोग घात लगाए बैठे हुए थे। 3 बदमाशों में से एक के पास तमंचा था। उसने उसी तमंचा से युवक को गोली मारी, जिससे गोली युवक के पैर में जा लगी।
मौके से बदमाश फरार
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर तीनों बदमाश मौके से भाग निकलें। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। उसके बाद घायल युवक को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां, उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस को नहीं दी गई तहरीर
वहीं, DSP गवेंद्र पाल ने बताया कि नरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिवली में पुष्पेंद्र उर्फ दद्दू की दाहिनी जांघ में गोली लगी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां, उसे बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन ने थाने में अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
