कानपुर

पीड़ित महिला से अकेले में मिलना, दोस्ती करना चाहता था SI, ऑडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 03:11 PM IST

Kanpur News : पीड़िता के मुताबिक उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह एक दूसरे युवक के संपर्क में आ गई। इस दौरान उसकी वीडियो पर युवक से बातचीत होती रही। हालांकि, युवक ने इस वीडियो बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। इस वीडियो के आधार पर वह महिला से मिलने के लिए जिद करने लगा।

Image

कानपुर में एसआई सस्पेंड।

Photo : BCCL

Kanpur News : उत्तर प्रदेश पुलिस में कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो खाकी को बदनाम करने और उसके सम्मान को ठेस पहुंचाने से नहीं हिचकते। कानपुर के एक एसआई ने ऐसा ही काम किया है। दरअसल, कानपुर के घाटमपुर पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग बाहर आई है। इस रिकॉर्डिंग में वह मदद मांगने आई महिला से दोस्ती करने एवं अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाता सुनाई देता है। यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हुई है।

एसआई के अनुरोध को महिला ने ठुकराया

10 मिनट के इस ऑडियो क्लिप में एसआई तजवीर सिंह को शादीशुदा महिला से दोस्ती करने और अकेले में मिलने के लिए उसे जिद करते सुना जा सकता है। पुलिस अधिकारी उससे कहता है कि क्या वह उसकी दोस्त बनेगी? उसके अनुरोध को महिला ठुकरा देती है और उसे 'अंकल' बुलाती है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कानपुर पश्चिम के एडिशनल डीसीपी अंकित शर्मा ने कहा कि 'अनुचित व्यवहार' का प्रदर्शन करने वाले तजवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घाटमपुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर दिनेश शुक्ला इस पूरे मामले की जांच करेंगे।

दूसरे युवक के संपर्क में आई

पीड़िता के मुताबिक उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह एक दूसरे युवक के संपर्क में आ गई। इस दौरान उसकी वीडियो पर युवक से बातचीत होती रही। हालांकि, युवक ने इस वीडियो बातचीत की रिकॉर्डिंग कर ली। इस वीडियो के आधार पर वह महिला से मिलने के लिए जिद करने लगा। महिला ने जब मिलने से इंकार किया तो युवक ने उसके पति के साथ वीडियो शेयर कर दिया। इसके बाद महिला का पति उसे आए दिन पीटने लगा।

महिला को फिर पिटने लगा

पति के मारपीट की शिकायत महिला ने थाने में की। महिला की शिकायत में दिए गए फोन नंबर पर तजबीर सिंह ने बातचीत शुरू कर दी। इससे महिला के पति का संदेह और बढ़ गया और वह पहले से ज्यादा उसे पीटने लगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'