जयपुर

Bharatpur: आगरा-जयपुर हाईवे पर ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2023, 08:07 AM IST

Road Accident On Agra Jaipur National Highway: राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटना आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर हुई। जहां एक ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में 57 लोग सवार थे। आपको बताते हैं कि ये हादसा कैसे हुआ।

Image

Agra Jaipur

Bharatpur Road Accident News: राजस्थान में एक बार फिर भीषण सड़क हादसे ने कई जिंदगी छीन ली। आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, जानकारी के मुताबिक एक ट्रलर ने बस को टक्कर मार दी।

मथुरा वृंदावन में करने जा रहे थे दर्शन सभी यात्री

भरतपुर में हुए इस भीषण हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। बता दें, जिस वक्त ये दुर्घटना हुई, तब बस में 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार सभी यात्री गुजरात के भावनगर से मथुरा-वृंदावन दर्शन करने जा रहे थे।

पीछे से आ रहे ट्रेलर ने मार दी जोरदार टक्कर

आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर लखनपुर थाना इलाके में हंतरा पुलिया के पास बस का डीजल पाइप लीकेज हुआ। इसी के कारण बस खराब हो गई। इतने में ही पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article